एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमला: भारत के मुसलमानों का जामा मस्जिद से पाकिस्‍तान को पैगाम, 'बंद करो ये कत्‍लेआम'

Pahalgam Terror Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर जुटे सैकड़ों मुस्लिमों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आवाज बुलंद की. दिल्ली में 100 से अधिक बाजार संघ बंद का आह्वान किया.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच दिल्ली की जामा मस्जिद से पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई गई है. जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर जुटे सैकड़ों मुस्लिमों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आवाज बुलंद की.

'आतंकवाद का हो विनाश'

मुस्लिमों ने हाथों में तिरंगा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. लोगों के हाथों में जो पोस्टर था उसमें लिखा था, "हर घर से निकलेगी आवाज आतंकवाद का हो विनाश. एक बेगुनाह का कत्ल सारी इंसानियत का कत्ल है. पहलगाम पर हमला इंसानियत पर हमला."

दिल्ली में बाजार बंद का आह्वान 

देश के कोने-कोने से आतंकवाद और पकिस्तान के खिलाफ कड़ी कर्रवाई की मांग की जा रही है. पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार (25 अप्रैल 2025) को को बंद का आह्वान किया है. सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, गांधीनगर, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और हौज काजी समेत 100 से अधिक बाजार संघ बंद में भाग ले रहे हैं.

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान पर कई सख्त एक्शन लिए हैं. भारत ने सिंधु जल संधि (1960) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. सिंधु को पाकिस्तान का लाइफ लाइन कहा जाता है. इस संबंध में पाकिस्तान को औपचारिक जानकारी देते हुए भारत ने कहा कि उसने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है.

केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार ने गुरुवार (24 अप्रैल 2025) सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में सरकार ने कहा कि पहलगाम हमला माहौल खराब करने के लिए उस समय किया गया जब जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही थी और पर्यटन फलफूल रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget