एक्सप्लोरर

Jairam Ramesh: 'कांग्रेस का नाम पेटेंट करा लेना चाहिए था, गलती हो गई', आखिर जयराम रमेश ने ऐसा क्यों कहा?

Jairam Ramesh: विपक्षी एकता के सवालों पर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस के बिना ऐसा असंभव है. उन्होंने यह भी कहा कि 'कांग्रेस' शब्द पेटेंट न कराना गलती रही.

Congress Patent Remark of Jairam Ramesh: कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के बीच मंगलवार (6 दिसंबर) को संवाददाताओं से बात करते हुए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा. उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस (Congress) का नाम पेटेंट (Patent) करा लेना चाहिए था. 

जयराम रमेश के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी नजर आए. रमेश विपक्षी एकता से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बगैर विपक्षी एकता मुमकिन नहीं है. इसी दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधना शुरू कर दिया. 

क्या कहा जयराम रमेश ने?

मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए जयराम रमेश ने कहा, ''अगर कांग्रेस मजबूत नहीं होती है, तो विपक्ष की एकता असंभव है. कांग्रेस पार्टी को मजबूत होना है, अपने बल पर खड़ा होना है और तभी विपक्ष की एकता आएगी.''

जयराम रमेश का पेटेंट वाला बयान 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आगे कहा,  ''पिछले कुछ सालों में अलग-अलग पार्टियों ने हमसे बहुत कुछ लिया है, हमें कुछ दिया नहीं है.. देखिए एक बार मैंने कहा था, हमको इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पेटेंट.. 'कांग्रेस' शब्द पर हमें पेटेंट लेना चाहिए था, गलती हमारी हुई. आज देखिए कितनी कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई हैं हमारे देश में.''

जयराम रमेश ने गिनाए इन पार्टियों के नाम

रमेश ने कहा, ''कांग्रेस नाम से तृणमूल कांग्रेस, वाईएसआर कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस.. कई पार्टियों का जन्म कांग्रेस से ही हुआ है, नाम कांग्रेस उन्होंने ले रखा है और कांग्रेस का नुकसान हुआ है.. तो हम अपने आपको मजबूत करेंगे, विपक्ष की पार्टियों से बातचीत करेंगे, विपक्ष की एकता हम बनाए रखेंगे, अभी पार्लियामेंट शुरू होने वाला है परसों, देखा जाएगा कि क्या हो सकता है पार्लियामेंट के अंदर, लेकिन 'भारत जोड़ो यात्रा' से विपक्ष की एकता का कुछ लेना-देना नहीं है. 

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 52 सीटें जीती थीं और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन ने 92 सीटें जीती थीं. इतनी सीटों के साथ, देश में कांग्रेस को आज भी मुख्य विपक्षी दल कहा जाता है. 2014 से झटके खा रही कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने के लिए राहुल गांधी की अगुवाई में 150 दिनी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर है. इस यात्रा को अन्य विपक्षी दलों से कितना समर्थन मिल रहा है, या नहीं मिल रहा है, रमेश ऐसे ही सवालों का जवाब दे रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयराम रमेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नाम वाले विपक्षी दलों के संस्थापक कभी कांग्रेस पार्टी में ही हुआ करते थे. 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: 'गद्दार कहे जाने पर दुख हुआ था, लेकिन...', अशोक गहलोत के बयान पर अब ये आया सचिन पायलट का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget