एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'गद्दार कहे जाने पर दुख हुआ था, लेकिन...', अशोक गहलोत के बयान पर अब ये आया सचिन पायलट का रिएक्शन

Rajasthan Congress: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 नवंबर को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लिए गद्दार शब्द का इस्तेमाल किया था.

Sachin Pilot On Gaddar Jibe: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) उनको 'गद्दार' कहे जाने से दुखी हुए थे. सचिन पायलट ने मंगलवार (6 दिसंबर) को इस मामले पर कहा कि, "जब उन्हें गद्दार कहा गया था तो बड़ा दुख हुआ था." सचिन पायलट का ये बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) राजस्थान से गुजर रही है. पायलट और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) फिलहाल इस यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ पदयात्रा कर रहे हैं. 

सचिन पायलट ने मंगलवार को एनडीटीवी से कहा कि, "हां, मैं एक राजनेता हूं, लेकिन मैं भी एक इंसान हूं. मुझे दुख हुआ है, लेकिन मैं अतीत में नहीं जाना चाहता." उन्होंने आगे कहा कि, "सार्वजनिक जीवन में मैं एक गरिमा बनाए रखता हूं, लेकिन आपको आगे बढ़ना होगा. मेरे हाथ में एक काम और एक मिशन है. हमें आगे बढ़ना है." 

क्या कहा था अशोक गहलोत ने? 

सचिन पायलट और अशोक गहलोत की ये बयानबाजी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में आने से कुछ दिन पहले ही हुई थी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 नवंबर को दिए बयान में सचिन पायलट को गद्दार करार दिया था और कहा था कि उन्हें सीएम नहीं बनाया जा सकता. उन्होंने पार्टी को धोखा दिया, गद्दारी की है. गहलोत ने पायलट पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा था कि 2020 में उन्होंने बीजेपी नेताओं से मिलकर अपनी ही सरकार गिराने की कोशिश की थी.

सचिन पायलट ने किया था पलटवार

गहलोत ने कहा था कि जिसने बगावत की हो और जिसे गद्दार कहा गया हो, ऐसे व्यक्ति को विधायक कभी स्वीकार नहीं करेंगे. वह मुख्यमंत्री नहीं बन सकता. इस बयान पर सचिन पायलट ने भी पलटवार करते हुए अशोक गहलोत को ऐसे बचकाने बयान देने से बचने की सलाह दी थी. सचिन पायलट ने कहा था कि अशोक गहलोत एक अनुभवी नेता हैं. उन्हें मेरे खिलाफ झूठे, बेबुनियाद आरोप लगाने की सलाह कौन दे रहा है, मुझे नहीं पता.

दोनों जयपुर में दिखे थे एक साथ

राजस्थान कांग्रेस के इन दो वरिष्ठ नेताओं के विवाद पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का बयान भी आया था. उन्होंने कहा था कि दोनों ही नेता कांग्रेस (Congress) की संपत्ति हैं. इस बयानबाजी के बाद पायलट और गहलोत 29 नवंबर को जयपुर में कांग्रेस की बैठक के दौरान साथ नजर आए थे. ये बैठक भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर की गई थी. इस बैठक के बाद दोनों की साथ में तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे थे. 

ये भी पढे़ं- 

Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा के रास्ते में कलह के संकेत! गहलोत-पायलट के पोस्टर-बैनर से लग रहा अंदाजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget