एक्सप्लोरर

जहांगीरपुरी हिंसा: 'आप तो गुंडों को सम्मानित...', बीजेपी के आरोपों पर AAP का पलटवार

बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी आप का कार्यकर्ता है. इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है.

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद राजनीतिक बयानबाजी जारी है. बीजेपी नेता आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी आप का कार्यकर्ता है. इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है. आप की ओर से सोमवार को कहा गया कि बीजेपी तो गुंडों और दंगा करने वालों का सम्मान करती है.  

आप ने आरोप लगाया कि जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के जुलूस में हुई हिंसा के लिए बीजेपी जिम्मेदार है. इससे पहले बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया था कि हिंसा आप सरकार द्वारा अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी आव्रजकों को दी जा रही सहायता के कारण हुई है. 

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी आप का कार्यकर्ता है. आप ने एक बयान में कहा कि उसने भी हनुमान जयंती मनाई और ग्रेटर कैलाश में शोभायात्रा भी निकाली, जहां विभिन्न धर्मों के बीच सौहार्द देखने को मिला. अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने कहा कि गोल मार्केट में सुन्दरकांड का पाठ भी कराया गया. बयान में सवाल किया गया है कि ऐसा क्यों है कि आप के आयोजनों में हिंसा नहीं हुई और सिर्फ बीजेपी के आयोजनों में हुई.

आप ने एक बयान में कहा कि हाल की घटनाओं को देखकर यह स्पष्ट है कि हिंसा के पीछे बीजेपी ही है. आदेश गुप्ता ने गुंडागर्दी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 8 गुंडों को सम्मानित किया. जब आप खुद ऐसे गुंडों का सम्मान करते हैं तो आप जनता को संदेश देते हैं कि आप हिंसा के पक्ष में हैं.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई. आरोप है कि शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी होने से हिंसा भड़क उठी. दिल्ली पुलिस की ओर कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, साजिश के तहत शोभायात्रा पर पथराव हुआ. एबीपी न्यूज के पास FIR की वो कॉपी भी मौजूद है जिसमें हिंसा की पूरी कहानी दर्ज है.

FIR के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे जैसे ही शोभायात्रा जामा मस्जिद के पास पहुंची तो अंसार नाम का एक शख्स अपने 4-5 साथियों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लग गया. बहस ज्यादा बढ़ने बाद स्थिति बिगड़ी और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया. इसके बाद सड़कों पर पत्थर फेंके जाने लगे. गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की जाने लगी. डंडे और तलवार लहराते लोग सड़कों पर आ गए. इस मामले में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें- Jahangirpuri Violence: आरोप, तफ्तीश और गिरफ्तारी... जहांगीरपुरी हिंसा में दिल्ली पुलिस पर उठ रहे ये 5 गंभीर सवाल

Explained: जहांगीरपुरी हिंसा के लिए बीजेपी क्यों ठहरा रही बांग्लादेश से आए रोहिंग्या मुसलमानों को जिम्मेदार?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
LIVE: विपक्ष के हंगामे के चलते, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- 'उन्हें उनकी...'
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत
'मैं तुम्हारा बॉस हूं...' तरुण तेजपाल के वो शब्द जो कोर्ट में बने बड़ा सबूत
Xप्लेन: रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और पाकिस्तान! 4 मुद्दों पर मोहन भागवत की राय के मायने क्या?
रिजर्वेशन, बच्चे, मुस्लिम और PAK! 4 मुद्दों पर भागवत की राय के मायने क्या?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget