एक्सप्लोरर

जगुआर फाइटर जेट क्रैश में जान गंवाने वाले IAF के पायलट लोकेन्द्र सिंह सिंधु एक महीने ही पहले बने थे पिता

Jaguar Fighter Aircraft: चुरू में बुधवार को हुए जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना (IAF) के दो पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर लोकेन्द्र सिंह सिंधु एक महीने पहले ही पिता बने थे.

राजस्थान के चुरू के निकट बुधवार (09 जुलाई, 2025) को जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के दो पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर लोकेन्द्र सिंह सिंधु एक महीने पहले ही पिता बने थे और हरियाणा में उनका परिवार इसका जश्न मना रहा था.

हरियाणा के रोहतक के खेरी साध गांव के रहने वाले सिंधु ने मंगलवार (08 जुलाई, 2025) शाम को वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार से बात की थी और घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने परिवार के सदस्यों को संदेश भेजकर हालचाल पूछा था.

परिवार मना रहा था खुशियां

सिंधु के परिवार के कुछ सदस्यों ने गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे सिंधु के बेटे के जन्म का जश्न मना रहा थे, लेकिन किसी को नहीं पता था कि भाग्य में यह लिखा है. उन्होंने कहा कि सिंधु के बेटे का जन्म ठीक एक महीने पहले 10 जून को हुआ था.

बुधवार सुबह हुई दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के एक और पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह (23) की भी मौत हो गई. घटना के बाद, वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया गया है.

दादा ने जताया पोते की मौत की दु:ख

सिंधु के बच्चे के जन्म के उपलक्ष्य में परिवार ने 30 जून को एक समारोह आयोजित किया था, जिसमें सिंधु शामिल हुए थे. उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि अगले दिन वह फिर से ड्यूटी पर लौट गए. सिंधु के दादा बलवान सिंह ने कहा कि सिंधु अपनी पत्नी, एक महीने के बेटे, एक भाई, एक बहन, माता-पिता और दादा-दादी को छोड़कर चला गया.

सिंह ने कहा, 'सिंधु का एक बच्चा है, जो 10 जुलाई को एक महीने का हो गया. हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता था और अब वे सारी यादें ताजा हो रही हैं.' उनके भाई ज्ञानेंद्र ने कहा कि जब उन्हें मीडिया के जरिए विमान दुर्घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने नासिक में अपने बहनोई को फोन किया, जो विंग कमांडर हैं.

दूसरों को बचाने के लिए दे दी खुद की जान

सिंधु की प्रशंसा करते हुए ज्ञानेंद्र ने कहा कि उनके भाई ने यह सुनिश्चित किया कि विमान आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त न हो. उन्होंने लोगों को हताहत होने से बचाने के लिए विमान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन ऐसा करते समय विमान की ऊंचाई कम हो गई और वह उससे बाहर नहीं निकल सके. उन्होंने कहा, 'सिंधु बहुत कुशल थे और उनकी सोच बहुत तेज थी.'

ये भी पढ़ें:- क्या शशि थरूर होंगे केरल के अगले सीएम? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे, कांग्रेस में मची हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget