एक्सप्लोरर

Jagdeep Dhankhar Resigns: 'जो दिख रहा उससे ज्यादा कुछ छिपा है', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर बोले जयराम रमेश

Jagdeep Dhankhar Resigns: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हम उपराष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें.

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश में राजनीति गरमा गई है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस इस्तीफे के पीछे जो दिखाई दे रहा है उससे कहीं ज्यादा कुछ छिपा है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति का अचानक इस्तीफा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही अकल्पनीय भी है.

जो दिख रहा उससे ज्यादा कुछ छिपा है- जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आज शाम करीब 5 बजे तक मैं उनके साथ था. वहां कई अन्य सांसद भी साथ थे और शाम 7:30 बजे मेरी उनसे फोन पर बातचीत भी हुई थी. निःसंदेह उन्हें अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि उनके इस बिल्कुल अप्रत्याशित इस्तीफे के पीछे जो दिखाई दे रहा है, उससे कहीं अधिक है. हालांकि, यह समय अटकलें लगाने का नहीं है."

जगदीप धनखड़ के काम को याद करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "उन्होंने सरकार और विपक्ष,दोनों को समान रूप से आड़े हाथों लिया. उन्होंने कल दोपहर 1 बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई थी और न्यायपालिका से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले थे."

उपराष्ट्रपति को मना लें पीएम मोदी- जयराम रमेश

उन्होंने कहा, "हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपेक्षा करते हैं कि वे माननीय जगदीप धनखड़ को अपना मन बदलने के लिए राजी करें. यह देशहित में होगा. विशेष रूप से कृषक समुदाय के लिए यह एक बड़ी राहत होगी."

जगदीप धनखड़ का विपक्ष के साथ हुआ था टकराव

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के बीच सोमवार (21 जुलाई 2025) शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 तक था. राज्यसभा के सभापति के रूप में अपने कार्यकाल में जगदीप धनखड़ का विपक्ष के साथ कई बार टकराव हुआ, जिसने उन पर महाभियोग चलाने का प्रस्ताव भी पेश किया था. उन्हें हटाने का प्रस्ताव, बाद में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने खारिज कर दिया था.

यह प्रस्ताव स्वतंत्र भारत में किसी वर्तमान उपराष्ट्रपति को हटाने का पहला मामला था. वीवी गिरि और आर वेंकटरमन के बाद, कार्यकाल के दौरान इस्तीफा देने वाले वह भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति हैं.

ये भी पढ़ें : 'फर्जी वोटरों को बाहर करना हमारा संवैधानिक दायित्व', बिहार SIR पर चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget