एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश और ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा ट्रेन हादसा, 39 की मौत, 50 यात्री घायल

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में विजयनगरम के कुनेरू स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. बीती रात करीब 11 बजे पटरी से जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस उतर गई. हादसे में करीब 39 लोगों की मौत हुई है और करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों की मदद के लिए 50,000 रुपये मुआवजे का एलान किया है.

साजिश से इनकार नहीं पीटीआई के हवाले से बड़ी खबर ये है कि हादसे के पीछे पटरी से छेड़छाड़ भी वजह हो सकती है. आपको बता दें कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वो नक्सल प्रभावित है. अभी पिछले हफते ही मोतिहारी पुलिस ने यूपी के पोखराया ट्रेन हादसे में शामिल होने के आरोप में आईएसआई के 3 एजेंट को गिरफ्तार किया था.

प्रधानमंत्री ने दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है.  प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, ''ट्रेन एक्सीडेंट में घायल सभी लोगों की जल्दी ठीक होनोे की प्रार्थना करता हूं. जिन्होंने अपने परिजनों को इस हादसे में खोया है मेरी भावना एं उनके साथ हैं.''

कौन कौन से कोच पटरी से उतरे घायलों का इलाज पार्वतीपुरम के रायगढ़ में मौजूद अस्पताल में किया जा रहा है. हादसे में ट्रेन के करीब आठ डिब्बे पटरी से उतर गए. इनमें इंजन के साथ एक लगेज वैन, एक जनरल कोच, चार स्लीपर कोच और दो एसी कोच भी शामिल हैं.

रिलीफ ट्रेन पहुंची दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है. राहत बचाव कार्य के लिए रिलीफ ट्रेन पलासा, संबलपुर, विशाखापत्तनम और रायगढ़ से भेजी गयी हैं. विशाखापत्तनम के डिविजनल मैनेजर भी राहत और बचाव टीम के साथ पहुंच दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं.

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में कई लोग अब भी ट्रेन के डिब्बों में फंसे हुए है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक राहत और बचाव कार्य में इसलिए भी मुश्किल आ रही है क्योंकि जहां हादसा हुआ है वहां रोशनी का कोई इंतज़ाम नहीं था.

हेल्पलाइन नंबर जारी-

विजयानगरम रेलवे स्टेशन हेल्प लाइन नंबर- 83331, 83332, 83333, 83334, 08922-221202, 08922-221206 रायगड रेलवे स्टेशन- 06856-223400, 06856-223500, 09439741181, 09439741071

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget