एक्सप्लोरर

क्या केरल के मुख्यमंत्री बनेंगे शशि थरूर? इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ने कह दी बड़ी बात

शशि थरूर को लेकर आईयूएमएल के वरिष्ठ नेता ईटी मोहम्मद बशीर ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वो अतीत में बहुत मददगार रहे हैं. लोग उन्हें पसंद करते हैं'.

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वरिष्ठ नेता ईटी मोहम्मद बशीर ने गुरुवार (20 मार्च, 2025) को कहा कि शशि थरूर फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ने वाले एक मजबूत योद्धा और केरल में विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के लिए एक पूंजी हैं और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे.

उन्होंने कहा कि थरूर के कुछ बयानों को लेकर कहानियां गढ़ी गई हैं लेकिन लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह असंतुष्ट हो जाएंगे क्योंकि हमें विश्वास है कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और उनकी पार्टी में प्रमुख भूमिका होगी. यह पूछे जाने पर कि क्या थरूर केरल में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं, बशीर ने कहा, 'मुख्यमंत्री के बारे में फैसला कांग्रेस को तय करना है और आईयूएमएल ऐसे किसी भी मामले में पार्टी नहीं है'.

केरल बीजेपी ने थरूर के बयान की सराहना की 
केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ में आईयूएमएल एक प्रमुख घटक है. बशीर ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब थरूर ने पिछले दिनों यह कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने पर भारत सरकार के रुख का विरोध करना उनके लिए शर्मिंदगी वाली साबित हुई. उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार द्वारा अपनाई गई नीति के कारण भारत अब उस स्थिति में है जहां वह स्थायी शांति के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकता है.

भाजपा की केरल इकाई ने थरूर के इस बयान की सराहना की है. तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य कुछ सप्ताह पहले एक अंग्रेजी दैनिक में लिखे अपने लेख को लेकर विवाद के केंद्र में थे, जिसमें वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार के तहत केरल में उद्यमशीलता के विकास की प्रशंसा की गई थी.

'थरूर कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं'
अगले साल केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में थरूर की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर बशीर ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह (अतीत में) बहुत मददगार रहे हैं. वह बहुत जानकार हैं, लोग उन्हें पसंद करते हैं. अगर लोग उनके किसी बयान पर कहानियां गढ़ते हैं तो वह जिम्मेदार नहीं हैं वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं.’

बशीर ने इस बात पर जोर दिया कि थरूर फासीवादी ताकतों के खिलाफ एक मजबूत योद्धा हैं. लोकसभा में आईयूएमएल के नेता ने कहा, ‘‘इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए. लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वह असंतुष्ट हो जाएंगे. हमारा मानना ​​है कि वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे कांग्रेस में उनकी प्रमुख भूमिका होगी.’ यह पूछे जाने पर कि क्या यूडीएफ चुनाव से पहले किसी मुख्यमंत्री के चेहरे को पेश करेगा बशीर ने कहा, ‘हमने उस बिंदु पर चर्चा नहीं की है, चुनाव नजदीक आने पर हम चर्चा करेंगे.’ उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस बार एलडीएफ की सत्ता से विदाई होगी और यूडीएफ की सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें: 

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हालात अब भी तनावपूर्ण, स्कूल और बाजार बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, लॉकेट चटर्जी बोलीं- 'TMC की सरकार में...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
सोनम वांगचुक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी... मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, संसद में विपक्ष उठाएगा ये मुद्दे
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget