एक्सप्लोरर

अशोक गहलोत के दो करीबियों के 22 ठिकानों पर एक साथ IT की रेड, सुरजेवाला ने पूछा- ED कब आएगी?

राजस्थान में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को जयपुर में होने वाली विधायक दल की बैठक पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता अपनी नजरें टिकाए हुए हैं.

जयपुर: राजस्थान में राजनीतिक छापेमारी का दौर शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों के ऑफिस और घर पर सोमवार सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों ने छापे मारी की है. राजस्थान से लेकर मुंबई तक 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है. अशोक गहलोत के करीबी विधायक धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया है. ये छापेमारी ऐसे समय पर हुई, जब कांग्रेस के विधायकों की बड़ी बैठक शुरू होने वाली थी.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की है और बीजेपी पर निशाना भी साधा है. सुरजेवाला ने कहा, "आखिर बीजेपी के वकील मैदान में आ ही गए. इनकम टैक्स विभाग ने जयपुर में रेड शुरू कर दी. ईडी कब आएगी?"

राजीव अरोड़ा एक बड़ा नाम है. राजवी अरोड़ा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्वलरी डिजाइनर हैं और कई बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों में उनकी डिजाइन की हुई ज्वलरी इस्तेमाल की जा चुकी है. आम्रपाली ग्रुप ऑप कंपनीज के नाम से उनका कारोबार है. दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में उनके बड़े-बड़े शॉरूम हैं. वहीं धर्मेंद्र राठौड़ भी अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते हैं.

कांग्रेस की विधायक दल की बैठक पर है सभी की नजर राजस्थान में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को जयपुर में होने वाली विधायक दल की बैठक पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता अपनी नजरें टिकाए हुए हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन करके उनसे इस बैठक में आने के लिए कह रहे हैं. पार्टी ने दिल्ली के दो नेताओं अजय माकन और रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी भेजा है ताकि वे पार्टी हाईकमान को सही स्थिति की रिपोर्ट दे सकें.

अशोक गहलोत खेमे के करीबी सूत्रों ने कहा है कि मुख्यमंत्री के पास संख्या है. हालांकि, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने देर रात अपने एक बयान में दावा किया कि 30 विधायकों ने उनके प्रति अपनी निष्ठा दर्शायी है, लिहाजा अब राजस्थान सरकार अल्पमत में है.

कांग्रेस के नेता परिणामों को लेकर चिंतित हैं. वहीं बहुत से लोगों को उम्मीद है कि पायलट को शांत करने के लिए एक सौहार्दपूर्ण समाधान पर काम किया जाएगा. बता दें कि राजद्रोह के आरोपों के तहत दायर एक शिकायत की जांच के लिए पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद से उपमुख्यमंत्री दिल्ली में हैं.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Political crisis: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल बोले- पार्टी को लेकर चिंतित हूं राजस्थान: कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे का दावा- अशोक गहलोत के समर्थन में हैं 109 विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
राहुल गांधी पहुंचे थाने, पैलेट गन से घायल छात्र में एक्शन की मांग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget