एक्सप्लोरर

बेनामी संपत्ति मामला: लालू यादव की बेटी मीसा भारती से आयकर विभाग ने की 6 घंटे पूछताछ

नई दिल्ली: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती आज आखिरकार आयकर विभाग के दफ्तर पहुंच गईं. आयकर विभाग मीसा से बेनामी संपत्ति को लेकर करीब छह घंटे तक पूछताछ की. इससे पहले आयकर विभाग ने मीसा को दो बार पेश होने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन मीसा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पेश नहीं हुईं थीं.

आयकर विभाग पर लगाया खबरें लीक करने का आरोप मीसा ने आरोप लगाया था कि आयकर विभाग मीडिया में खबरें लीक कर देता है जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो जाता है. इसी के चलते वे पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रही हैं. आयकर विभाग ने मीसा पर पेश ना होने के लिए दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

मीसा की चार संपत्तियां अटैच कर चुका है IT विभाग इससे पहले सोमवार को इनकम टैक्स ने मीसा भारती की चार संपत्तियां बेनामी संपत्ति कानून के तहत जब्त कर ली थीं. अब मीसा भारती को यह साफ करना होगा कि ये चारों संपत्तियां वैध पैसे से खरीदीं गई हैं. अगर वो साबित नहीं कर पातीं हैं तो आयकर विभाग अगली बड़ी कार्रवाई करेगा.

क्यों पूछताछ कर रहा है IT विभाग? आयकर विभाग लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद से उनकी कंपनियों को मिलने वाले पैसे के बारे में पूछताछ कर रहा है. मीसा औऱ उनके पति पर आरोप है कि उनकी कंपनियों में कुछ फर्जी कंपनियों के जरिये पैसा आया. आज आयकर विभाग में सिर्फ मीसा भारती ही पेश हुईं हैं.

लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद शैलेष पर आरोप है कि उनकी कंपनियों में कुछ फर्जी कंपनियों के जरिए पैसा आया जिससे उन्होंने दिल्ली के पॉश इलाके में करोड़ो रुपए का फॉर्महाउस खरीदा. आयकर विभाग ने इस मामले में दिल्ली और आसपास की 22 जगहों पर छापेमारी की जिसमें बरामद दस्तावेजों के आधार पर अब मीसा और शैलेश से पूछताछ करना चाहता है.

लालू के पूरे परिवार पर हुई कार्रवाई बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट के तहत आयकर विभाग ने कल लालू यादव के परिवार की दिल्ली से लेकर बिहार तक की प्रापर्टी को अटैच करने आदेश दिए. इसके लिए बाकायदा दिल्ली, पटना और दानापुर के रजिस्ट्रार को चिट्टी लिखकर लालू परिवार से जुड़ी चार संपत्तियों को अटैच करने लिए कहा है. ये चार संपत्तियां है पटना के दानापुर का लारा मॉल प्रोजेक्ट, दिल्ली के बिजवासन का फार्म हाउस, दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में मौजूद घर और पटना की एक और प्रॉपर्टी.

IT विभाग ने शुरुआती तौर माना- लालू यादव के परिवार के पास बेनामी संपत्ति आयकर विभाग ने लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश को बेनामी प्रापर्टी एक्ट के तहत नोटिस जारी किया इस सीधी कार्रवाई का मतलब है कि आयकर विभाग ने आरंभिक तौर पर माना है कि लालू यादव के परिवार के पास बेनामी संपत्ति है. आपको बता दें कि अटैच की कई संपत्ति को ना बेचा जा सकता है और ना ही किराए पर दिया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget