एक्सप्लोरर

नोटबंदीः आईटी की जांच के घेरे में महंगी कार खरीदने वाले

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद काले धन खपाने के लिए कार खरीदने वालों पर भी सरकार ने शिकंजा कस लिया है. अब सरकार की जांच के घेरे में महंगी कार खरीदने वाले भी आ गए हैं. इनकम टैक्स विभाग ने बड़े कार डीलरों से नोटबंदी के बाद बड़ी कारें खरीदने वालों की जानकारी मांगी है. माना जा रहा है कि इससे सरकार काले धन मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारियों में है.

आयकर विभाग ने कार डीलरों से उन लोगों की सूची मांगी है जिन्होंने नोटबंदी के बाद कैश देकर बड़ी कार खरीदी है. इसके साथ ही आयकर विभाग ने एलआईसी से भी उन लोगों की सूची मांगी है जिन्होंने अगले 3 साल का प्रीमियम कैश में जमा किया है. दरअसल सरकार को आशंका है कि नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर काले धन का इस्तेमाल कार खरीदने में किया गया है. कार डीलरों से नोटबंदी के बाद बड़ी कार खरीदनेवालों की जानकारी मांगने के पीछे सरकार की मंशा है कि महंगी कार के जरिए काले धन को ठिकाने लगाने वालों की धरपकड़ की जाए.

नोटबंदी के बाद काले धन के मालिकों ने कई तरह की कोशिशें की जिससे वो अपने काले धन को ठिकाने लगा सकें. इसके लिए लोगों ने रेलवे के बल्क टिकट बुक कराने से लेकर जनधन खातों में अपना पैसा तक जमा कराया. हालांकि सरकार ने कई तरह से काले धन को ठिकाने लगाने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाकर इसे रोकने की कोशिश की. इसी कड़ी में अब नोटबंदी के बाद महंगी कार खरीदने वालों की जांच करने का फैसला लिया है.

हाल ही में देशभर में काले धन की जोरदार तरीके से धरपकड़ जारी है. देश के कई राज्यों से नए और पुराने नोटों की शक्ल में काला धन पकड़ा जा रहा है. इसके अलावा सरकार ने काले धन के रास्ते बंद करने के लिए और भी कई तरीके अपनाने का संकेत दिया है. इसी कड़ी में बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन प्रोहिवेशन अमेंडमेंट एक्ट 2016 लाया जा रहा है जिससे वो लोग नपेंगे जिन्होंने गुप्त धन से प्रॉपर्टी बनाई और इसका हिसाब सरकार को नहीं दिया. सरकार को धोखा देने और इनकम टैक्स से बचने के लिए प्रॉपर्टी खरीदी किसी ऐसे के नाम पर जो सगा नहीं था लेकिन प्रॉपर्टी रखी अपने कब्जे में. कुल मिलाकर ऐसे पैसे से खरीदी गई प्रॉपर्टी जो सरकार की नजर में काला धन है उसपर सरकार की पूरी नजर रहेगी. एक नवंबर से बेनामी प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन प्रोहिवेशन अमेंडमेंट एक्ट लागू कर दिया गया है जिससे अब बेनामी संपत्ति वाले बच के कहीं जा नहीं सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget