एक्सप्लोरर

ISRO ने अमेरिका और यूरोप के देशों से कमाए अरबों रुपये, 10 सालों में रच दिया इतिहास

ISRO Income: पिछले एक दशक में इसरो को यूएस लॉन्च से 157 मिलियन डॉलर और यूरोपीय संघ के लॉन्च से 271 मिलियन डॉलर की कमाई हुई है.

ISRO Income: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) को लेकर केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दस साल में इसरो ने यूरोप और अमेरिका के स्पेस मिशन के लिए करीब 427 मिलियन डॉलर कमाए हैं. भारतीय रूपये में इसकी कीमत करीब 3600 करोड़ है.

राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार (31 दिसंबर 2024) को कहा कि इसरो ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के लिए पिछले एक दशक में किए गए कमर्शियल सैटेलाइट लॉन्च से 40 करोड़ डॉलर से अधिक की कमाई की है. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले सालों में राजस्व का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है. उन्होंने बताया कि 2025 की पहली छमाही में इसरो पांच कमर्शियल लॉन्च करेगा.

इतनी हुई अब तक की कमाई

केंद्रीय अंतरिक्ष राज्य मंत्री ने कहा, "अब तक, इसरो ने अमेरिका के लिए सैटेलाइट को लॉन्च करके 172 मिलियन डॉलर जुटाए हैं और यूरोपीय संघ 304 मिलियन डॉलर कमाए हैं. इसमें से, यूएस लॉन्च से 157 मिलियन डॉलर और यूरोपीय संघ के लॉन्च से 271 मिलियन डॉलर अकेले पिछले एक दशक में आए हैं. यह दिखाता है कि भारत ने अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में किस तरह की प्रगति की है और एक अग्रणी अंतरिक्ष राष्ट्र तौर पर इसका कद क्या है."

इसरो आने वाले समय में इन सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजेगा

जितेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के और मिशन चलाए जाएंगे. जितेंद्र सिंह ने कहा, "हमारे पास एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक के लिए पहली तिमाही के लिए LVM3-M5 मिशन निर्धारित है. भारत फरवरी या मार्च तक अमेरिका के लिए सीधे मोबाइल संचार के लिए एक सैटेलाइट भी लॉन्च कर रहा है, जो हमारी उभरती क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा. नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (निसार) सैटैलाइट का बहुप्रतीक्षित प्रक्षेपण भी दूसरी तिमाही तक होगा. ये सभी वाणिज्यिक मिशन हैं जो देश की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के आकार को बढ़ाने के लिए भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाते हैं."

ये भी पढ़ें:

उगता सूरज दिखाएगा शैतान की सींगें, उलटी दिशा में मंगल ग्रह! नए साल में दिखेंगे चौंकाने वाले नजारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget