एक्सप्लोरर

इसरो को सफल लॉन्चिंग का शतक लगाने में लगे 46 साल, लेकिन डबल सेंचुरी मारने को लेकर किया बड़ा ऐलान

ISRO 100th Launching: जब से इसरो ने इस बात की घोषणा की है कि स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDex) उसका 99वां मिशन था, तब से इस बात की बहस छिड़ गई थी कि वो अपना 100वां मिशन कब लॉन्च करेगा.

ISRO Journey: तारीख 29 जनवरी, 2025 और दिन बुधवार देश और इसरो के लिए खास होने वाला है. इस दिन इसरो श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से अपनी 100वीं लॉन्चिंग करने जा रहा है. इस उपलब्धि को हासिल करने में इसरो को 46 साल लग गए. वहीं, अब उम्मीद की जा रही है कि अगली सेंचुरी बनाने के लिए इसरो को इतना समय नहीं लगेगा.

श्रीहरिकोटा से पहला बड़ा रॉकेट 10 अगस्त, 1979 को छोड़ा गया था, जब इसरो ने सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएलवी) लॉन्च किया था. अब 46 साल बाद अंतरिक्ष विभाग शतक पूरा करने के लिए तैयार है. 29 जनवरी को सुबह 6.23 बजे जीएसएलवी-एफ15 मिशन के तहत एनवीएस-02 सैटेलाइट लॉन्च किया जाएगा, जो भारत के स्वदेशी नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन (NavIC) सिस्टम को आगे बढ़ाएगा.

‘अगली सेंचुरी बनाने में नहीं लगेंगे 46 साल’

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एसडीएससी के डायरेक्ट राजाराजन ए ने कहा, “ऐसे अहम मौके पर अंतरिक्ष केंद्र का नेतृत्व करना निश्चित रूप से रोमांचक है, लेकिन यह उपलब्धि पूरे इसरो की है. कई पीढ़ियों के लोगों ने इसके लिए भरसक प्रयास किए हैं.” उन्होंने ये भी बताया कि अब भारत में लॉन्चिंग रेट में इजाफा होगा. उनका कहने का मतलब ये था कि इसरो को अपनी सेंचुरी बनाने के लिए 46 साल का समय नहीं लगेगा.

थर्ड लॉन्च पैड और नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च व्हीकल को विकसित करने की जरूरत

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 जनवरी को तीसरा लॉन्चपैड (टीएलपी) को मंजूरी दी थी. ये भारत के अंतरिक्ष के दृष्टिकोण हिसाब से बेहद जरूरी था. राजाराजन ने कहा, "प्रधानमंत्री के डायरेक्शन में भारत ने गगनयान, चंद्रयान और भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतरने में सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्यक्रमों की योजना बनाई है. इसके लिए अगली पीढ़ी के लॉन्च व्हीकल (एनजीएलवी) को विकसित करने की जरूरत है. ये 91 मीटर लंबा होगा और मौजूदा एलवीएम3 से लगभग 2.2 गुना लंबा. एनजीएलवी में पृथ्वी की निचली कक्षा में 20-30 टन की क्षमता होगी, जो अंतरिक्ष स्टेशन मिशन और चंद्रमा पर उतरने के संचालन के लिए महत्वपूर्ण है."  

उन्होंने कहा कि मौजूदा लॉन्चपैड एनजीएलवी की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकते. गगनयान मिशनों के लिए भी कुछ संशोधन किए जा रहे हैं. इसके लिए पूरी तरह से नए पैड की जरूरत है.

तमिलनाडु में बन रहा दूसरा स्पेसपोर्ट

श्रीहरिकोटा में स्पेसपोर्ट के भीतर बनने वाले टीएलपी के अलावा इसरो तमिलनाडु के कुलशेखरपट्टनम में एक दूसरा स्पेसपोर्ट भी बना रहा है. राजराजन ने कहा, "श्रीहरिकोटा में पहला और दूसरा लॉन्च पैड अलग-अलग तरह के वाहनों को संभालते हैं. नया स्पेसपोर्ट खासतौर पर छोटे वाहनों का उपयोग करके ध्रुवीय मिशनों के लिए बनाया जाएगा. यह सेटअप ज्यादा किफायती है क्योंकि श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय मिशनों को लॉन्च करने के लिए ज्यादा ईंधन और ऊर्जा की जरूरत होती है."

ये भी पढ़ें: गगनयान के लिए ISRO की तैयारी तेज, अंतरिक्ष के लिए रवाना किया गया क्रू मॉड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget