एक्सप्लोरर

तेल अवीव से भारत के लिए रवाना हुई ऑपरेशन अजय की तीसरी फ्लाइट, 197 भारतीयों के चेहरे पर साफ दिखी वतन वापसी की खुशी

Operation Ajay News: ऑपरेशन अजय के तरह अब तक दो बार फ्लाइट से 447 लोग भारत आ चुके हैं. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि भारत इजरायल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

India Evacuation Operation: इजरायल-हमास जंग के बीच तेल अवीव में फंसे भारतीयों को भारत वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय चलाया जा रहा है. इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली के लिए तीसरी फ्लाइट तेल अवीव से रवाना हो चुकी है.

इजरायल में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी, जिसमें लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं. इससे पहले इजरायल में फंसे भारतीयों के दो जत्थे भारत आ चुके हैं.

तीसरी फ्लाइट से लाया जा रहा भारतीयों को

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 197 भारतीयों को लेकर फ्लाइट दिल्ली आ रही है. भारत ने इजरायल में फंसे भारतीयों के लिए गुरुवार (12 अक्टूबर) को ऑपरेशन अजय का ऐलान किया था. जिसके बाद वहां फंसे 212 भारतीयों को सबसे पहले स्वदेश लाया गया था.

ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल के तेल अवीव से 235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट शनिवार (14 अक्टूबर) सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची. इस ऑपरेशन के जरिये केवल उन लोगों को ही भारत लाया जा रहा है जो इजरायल से वापस आना चाहते हैं. 

भारत लौटे यात्रियों ने पीएम को कहा धन्यवाद

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने भारतीय नागरिकों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया. भारत लौटे यात्रियों ने इस पहल के लिए भारत सरकार की सराहना की और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. 

इजरायल में रहने वाले लोगों में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स, आईटी के जुड़े लोग और हीरे के व्यापारी शामिल हैं. भारत सरकार अपने खर्च पर लोगों को वहां से ला रही है. एएनआई से बात करते हुए एक यात्री ने कहा, ''मैंने केवल यूरोपीय देशों को अपने नागरिकों को निकालते देखा है, इसलिए मैं सरकार के इस कदम की सराहना करता हूं.'' 

भारत हर स्थिति पर रख रहा नजर

एक अन्य यात्री ने दिवंगत पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज के कार्यकाल को याद करते हुए कहा, ''बमबारी के कारण यहां स्थिति तनावपूर्ण है. यहां के हालात और भी गंभीर हो जाएंगे, इस वजह से हम घर जा रहे हैं.'' विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत इजरायल की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत पर इजरायल के राजदूत का पाकिस्तान पर तंज, कहा- 'हमास को समर्पित नहीं कर पाएंगे जीत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सत्ता का प्रभावी ढंग से..., PM मोदी की 45 सांसदों से मुलाकात, ब्रेकफास्ट पर दिया ये मंत्र
सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
सरकारी नौकरी के नाम पर हाईटेक ठगी! ChatGPT-स्पाई कैमरे से कराते थे एग्जाम में नकल
Xप्लेन: FCRA बिल क्या बला है, जो भारत की मस्जिद-चर्च से लेकर अमेरिका तक हलचल?
FCRA बिल क्या बला है, जो भारत की मस्जिद-चर्च से लेकर US तक हलचल?
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget