एक्सप्लोरर

हमास के हमले पर इजराइली राजदूत नाओर गिलोन बोले- 'हमें पता है कि क्या करना है', भारत के लिए कही ये बात

Israel Palestine Attack: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. इस बीच भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने भारत से समर्थन मांगा है.

Israel Gaza Attack: हमास के हमले को लेकर भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि हमें भारत में भरपूर समर्थन मिल रहा है. सोशल मीडिया पर देश के मंत्री, बिजनेसमैन, सिविल सर्वेंट और यहां तक कि भारत के नागरिक तक हमें सपोर्ट कर रहे हैं. हम जानते हैं कि हमें क्या करना, लेकिन हमें नैतिक समर्थन की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ''हमास को हम जानते हैं. वे लोगों के पीछे छिपना शुरू कर देंगे. अब उनके पास छिपने के लिए इजराइली बंधक भी हैं. इसके बाद वे (फिलिस्तीनी) खुद को पीड़ित के रूप में भी पेश करेंगे. यह एक समस्या है. इसलिए हमें अपने इंडियन फ्रेंड्स के इस मजबूत समर्थन की आवश्यकता होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हमारा सपोर्ट किया है.''

'हमलों के पीछे ईरान'
नाओर ने कहा, "भारत दुनिया के प्रभावशाली देशों में से एक है. यह एक ऐसा देश है, जो आतंकवाद और उसके संकट को समझता है. हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हमास आगे इस क्रूरता को जारी न रख सके. यह स्पष्ट है कि इन हमलों के पीछे ईरान का हाथ है. हम निश्चित रूप से उन हथियारों की सप्लाई और ट्रेनिंग के बारे में  जानते हैं."

'300 से अधिक लोग मारे गए'
नाओर ने कहा, "उन्होंने (हमास ने) बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की हत्या की और उनका अपहरण किया. हमले में हताहत हुए लोगों की जो संख्या सामने आई है, उसमें अभी और इजाफा होगा." इजराइली राजदूत ने कहा, "मुझे यह कहते हुए खेद हो रहा है कि हमास के हमलों में 300 से अधिक लोग मारे गए, उनकी हत्याएं की गईं और कुछ का अपहरण कर लिया गया, जबकि 1800 से अधिक लोग घायल हैं."

'कीमत चुकाएंगे आतंकी'
उन्होंने कहा कि हमले में कई विदेशी नागरिक भी हताहत हुए हैं. हालांकि, अब तक भारतीय नागरिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. नाओर ने कहा कि आतंकवादी इस हमले के नतीजे भुगतने जा रहे हैं. उनको इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें- 'हमास के हमले ने चौंकाया', इजराइल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की पूर्व निदेशक हेलिट बरेल ने खुफिया एजेंसियों की चूक पर क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget