एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी के सीएम पद से इस्तीफा देना की चर्चा, जानिए क्या है मामला

बंगाल में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी से हार गई थी. वहीं अगले 6 महीनों में कोविड महामारी के कारण उपचुनाव के आयोजन पर अनिश्चितता ममता और तृणमूल कांग्रेस को काफी आशंका में डाल रही है.

कोलकाता: पांच दशक से भी ज्यादा समय बाद बंगाल की विधानसभा में टीएमसी के द्वारा विधान परिषद के गठन का प्रस्ताव पास हुआ है. हालांकि बीजेपी के सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है लेकिन 196 वोटों से ये प्रस्ताव पास हो गया है. अब सवाल ये है कि कैसे ये प्रस्ताव अपनी सत्ता को बचाने के लिए सीएम ममता की मदद करेगा क्योंकि सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि हो सकता है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद से ममता बनर्जी को इस्तीफा देना पड़ सकता है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत को उपनिर्वाचन न होने के कारण इस्तीफा देना पड़ा. वे भी उत्तराखंड के चुनाव में किसी चुनाव क्षेत्र से नहीं जीते थे. वहीं पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी से 2000 के कुछ कम वोटों से हार गई थी. दूसरी तरफ अगले 6 महीनों में कोविड महामारी के कारण उपचुनाव के आयोजन पर अनिश्चितता ममता और तृणमूल कांग्रेस को काफी आशंका में डाल रही है.

साथ ही उत्तराखंड में हालिया सीएम पद से इस्तीफे के बाद टीएमसी के लिए चिंता बढ़ गई है. इसलिए ये विधान परिषद न केवल ममता के लिए फायदेमंद साबित होगी बल्कि मुकुल रॉय जैसे दूसरे टीएमसी के नेताओ के लिए भी फायदेमंद होगी.

विधान परिषद का वादा

दरअसल, ममता बनर्जी ने अपने पहले चुनावी जीत के बाद 2011 में वादा किया था कि वो एक विधान परिषद का गठन करेंगी. इस वादे को पूरा करने पर उन पर काफी जोर भी है क्योंकि ये टीएमसी के अन्य नेताओं के लिए भी एक स्थान की स्थापना करेगी. अभी भी लोकसभा और राज्यसभा में ये प्रस्ताव पास होना बाकी है. जिसके बाद राष्ट्रपति के दस्तखत के बाद ही विधान परिषद का निर्माण सम्पूर्ण होगा.

हालांकि इससे पहले भी असम और राजस्थान के मामले में देखा गया था कि विधान परिषद का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पास होने के बावजूद राज्यसभा में अटक गया. बंगाल में प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पास हो चुका है, बीजेपी की 69 वोट प्रस्ताव के खिलाफ थे. बीजेपी का कहना है कि ये टीएमसी का पिछले दरवाजे की राजनीति करने का एक तरीका है. ममता के साथ-साथ जिन नेताओं को  बंगाल के चुनाव में हार स्वीकार करनी पड़ी, उनके लिए जगह बनाने के लिए ये सियासी चाल चली जा रही है.

यह भी पढ़ें: सीएम ममता बनर्जी बोलीं- मैंने राजनाथ सिंह से लेकर सुषमा स्वराज तक को देखा लेकिन ये BJP के नेता....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget