एक्सप्लोरर

देश में चुनाव जरूरी या लोगों की जिंदगी? कोरोना से हालात अब बेहद चिंताजनक

देशभर में कोरोना की वजह से हालात अब बेहद चिंताजनक हो गए हैं. वहीं कई राज्यों में चुनाव भी चल रहा है और लोग बढ़ चढ़कर इसमें भाग भी ले रहे हैं.

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर पिछली बार से काफी ज्यादा भयानक है. इस बार कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से लोगों में फैल रहा है. हर दिन दो लाख नए केस आने लगे हैं. इस बीच देश में चुनाव भी चल रहा है, चुनावी रैलियां भी हो रही हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि देश में चुनाव जरूरी है या लोगों की जिंदगी?

कोरोना संकट के बीच एक ओर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहा है वहीं उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. आज यूपी के 18 जिलों में पंचायत सदस्य के 779, क्षेत्र पंचायत के 19313 और ग्राम प्रधान के 14789 पदों के चयन के लिए वोटिंग जारी है. सुबह से ही 51,176 मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ने लगी. कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और कहीं नहीं. कोरोना संक्रमित लोगों को भी पीपीई किट पहनकर वोट डालने की अनुमति दी गई है. 

बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक की कोरोना से मौत
बंगाल में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, लेकिन यहां लोगों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है. बंगाल में लगभग हर दिनों राजनीतिक पार्टियों के बड़े-बड़े नेता रोड शो कर रहे हैं और चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी यहां उमड़ रही है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तो दूर लोग मास्क भी पहने दिखाई नहीं देते हैं.

आज ही खबर आई है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता रेजाउल हक का कोरोना से निधन हो गया है. कांग्रेस नेता शमशेरजंग सीट से चुनाव में खड़े थे. वे कुछ दिन पहले कोरोना से पीड़ित हुए थे. 
 
बंगाल में अब वर्चुअल चुनाव प्रचार की जरूरत
कोरोना की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए अब चुनाव वाले राज्यों में वर्चुअल प्रचार प्रसार की जरूरत है. चुनाव आयोग ने 16 अप्रैल को इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि बंगाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रचार कैसे किया जा सकता है और संक्रमण से कैसे बचा जाए. हो सकता है कि इस बैठक में वर्चुअल चुनाव प्रचार पर भी चर्चा हो. हालांकि चुनाव आयोग से इस संबंध में अभी तक ऐसा कोई दिशा-निर्देश सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना की बड़ी मार, 24 घंटे में आए 2 लाख नए मामले, एक्टिव केस 14 लाख के पार हुए

महाराष्ट्र में ब्रेक द चेन का नहीं दिखा असर, रात 8.30 बजे अंधेरी स्टेशन के बाहर दिखी भारी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget