एक्सप्लोरर
Irfan ka Cartoon: बाबुल सुप्रियो के TMC में शामिल होने पर ममता ने कहा 'गाना जारी रखो'
मोदी सरकार में मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी से मुलाकात की. ममता ने सुप्रियो से कहा कि मन लगाकर काम करते रहिए और गाना गाना जारी रखें.

Irfan ka Cartoon
बीजेपी का दामन छोड़कर बाबुल सुप्रियो अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए. बहुत सारी आस और बहुत सारी उम्मीदों के साथ उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ टीएमसी का हाथ थामा. लेकिन फिलहाल उन्हें कुछ मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा. मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने अपने कार्टून के जरिए इसी मुद्दे पर कटाक्ष कसा है. कार्टूनिस्ट इरफान का कहना है कि बाबुल सुप्रियो अब दीदी की महफिल में शामिल हो गए हैं. लेकिन बात यहां भी बनती नजर नहीं आ रही. क्योंकि दीदी ने उनसे उनका गाना जारी रखने के लिए कहा है. अरे दीदी.. ओ दीदी... बाबुल तो गाना छोड़कर ही आए हैं. उनको अब राजनीति करने दीजिए.
और पढ़ें
Source: IOCL
























