एक्सप्लोरर

Iran-Saudi Arabia Deal: ईरानी राजदूत बोले- ईरान-सऊदी अरब समझौते से भारत ना हो चिंतित, हिंदुस्तान को होगा फायदा

Iran-Saudi Arabia Deal: भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने सऊदी अरब से हुए समझौते के बाद कहा कि वो यूएई से भी निवेश की उम्मीद कर रहे हैं.

Iran-Saudi Arabia Deal: भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही (Iraj Ilahi) ने शुक्रवार (17 मार्च) को राजनयिक संबंध बहाल करने को लेकर कहा कि ईरान और सऊदी अरब के बीच चीन की मदद से हुए समझौते से हिंदुस्तान को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह समझौता क्षेत्रीय स्थिरता कायम करेगा और नयी दिल्ली के हितों के लिए भी लाभदायक होगा. 

ईरान और सऊदी अरब ने सात साल पहले एक कटु विवाद के चलते खत्म हुए राजनयिक संबंध पिछले सप्ताह पूरी तरह बहाल करने की घोषणा की थी. राजदूत ने पत्रकारों के से कहा, “ मुझे लगता है कि इससे (समझौते से) भारत को चिंतित नहीं होना चाहिए. इससे हिंदुस्तान को लाभ होगा क्योंकि यह फारस की खाड़ी क्षेत्र में स्थिरता और शांति कायम करने में मदद करेगा. इसलिए चीन की मध्य स्थता में होने के बावजूद यह भारत के लिए फायदेमंद होगा. 

इलाही ने क्या कहा? 
समझौते की घोषणा ने भारत में राजनयिक हलकों में हलचल पैदा कर दी थी.  इलाही ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता से भारतीय समुदाय को भी लाभ होगा, इसके अलावा अधिक आर्थिक जुड़ाव होने से क्षेत्र के विभिन्न देशों के साथ भारत के व्यापार संबंध बेहतर होंगे. 

भारत ने क्या कहा? 
भारत ने गुरुवार (16 मार्च) को समझौते का स्वागत करते हुए कहा था कि उसने हमेशा बातचीत और कूटनीति के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने की वकालत की है.  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने था कि हमने इस संबंध में खबरें देखी हैं. भारत के पश्चिम एशिया में विभिन्न देशों के साथ अच्छे संबंध हैं.  हमारे इस क्षेत्र के साथ गहरे संबंध निहित हैं.

बागची ने चीन की भूमिका का जिक्र किए बिना कहा था कि भारत ने मतभेदों को सुलझाने में हमेशा बातचीत और कूटनीति की वकालत की है. यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान इस समझौते के जरिए सऊदी अरब की ओर से निवेश चाहता है तो इलाही ने कहा कि उनका देश सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार संबंधों को विस्तार देना चाहता है.

क्या फायदा होगा? 
इलाही ने कहा कि हम न केवल सऊदी अरब से, बल्कि यूएई से भी निवेश की उम्मीद कर रहे हैं. हमारा मानना है कि यह क्षेत्र महत्वपूर्ण बिंदु पर है. पूरा क्षेत्र- ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और विभिन्न अरब देशों के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु है. ये देश इस बात को समझ रहे हैं कि आपसी मतभेद भुलाकर भविष्य की योजना बनाना उनके लिए फायदेमंद होगा.

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब-ईरान के बीच समझौते से क्या बढ़ जाएगा चीन का रुतबा? भारत के लिए जानें इसके मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget