एक्सप्लोरर

INX मीडिया केस: पी चिदंबरम को आरोपी नंबर वन बनाने की तैयारी में CBI

पी चिदबंबरम एक तरफ वह 30 अगस्त तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में हैं, तो वहीं दूसरी ओर इसी केस में प्रवर्तन निदेशालय भी उनपर शिकंजा कसने की तैयारी में है.

नई दिल्लीः आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच के दौरान बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस मामले मे अब पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को आरोपी नंबर वन बनाया जा रहा है. वहीं पता चला है कि कार्ति से जुडी कंपनी का बैंक खाता चीन के बैक में भी है. साथ ही वित्त मंत्रालय के पांच पूर्व अधिकारियो को इस मामले मे आरोपी बनाने की तैयारी की जा रही है.

पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नही मिली है और निचली अदालत ने उन्हे फिर से चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है जहां चिदंबरम ने कहा कि उनके नीचे एफआईपीबी डिवीजन में 7-8 अधिकारी थे जो बेहद काबिल थे और उनकी अनुशंसा पर वो फाइल पास करते थे उनके पास इतना समय नही होता था कि वो सारी फाइलें पढ़ें.

एफआईपीबी में तैनात इन अधिकारियो को शायद भरोसा रहा होगा कि पी चिदंबरम उन्हें बचा लेंगे लेकिन खुद चिदंबरम ने ही घोटाले की सारी कवायद अधिकारियो पर डाल दी और अब जांच एजेंसिया इनमें से पांच अधिकारियो को आरोपी बनाने जा रही है.

इन पांच अधिकारियों को आरोपी बनाने की तैयारी

सूत्रो के अनुसार जिन अधिकारियो को आरोपी बनाने की तैयारी की जा रही है उनमें तत्कालीन अतिरिक्त सचिव सिंधुश्री खुल्लर, सयुंक्त सचिव अनुप के पुजारी, निदेशक प्रबोध सक्सेना, अंडर सचिव रबिन्द्र प्रसाद औरसेक्शन अधिकारी अजिथ कुमार डुंग के नाम शामिल हैं.

सूत्रों ने बताया कि इन अधिकारियों के रोल के बारे में चिदंबरम से पूछताछ की गई है और कुछ का उनसे आमना सामना भी कराया जा रहा है जिससे सच्चाई सामने आ सके. अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि इन अधिकारियों ने एफआईपीबी फाइल पर नियमों के मुताबिक काम नही किया लिहाजा फाइल पास कराने में इन लोगो की भी अहम भूमिका रही. जबकि नियमों के मुताबिक यदि ये अधिकारी फाइल पर जांच कराने का कमेंट लिखते तो फाइल पास ही ना होती.

जांच से जुडे एक आला अधिकारी ने बताया कि अब तक की जांच इशारा करती है कि केवल आईएनएक्स ही नहीं कुछ और मामलों मे भी एफआईपीबी एप्रूवल चिदंबरम ने किया जबकि फायदा कार्ति की कंपनी को पहुंचा. साथ ही एक कंपनी का खाता चीन के बैंक में भी पाया गया है.

कार्ति से जुड़ी कंपनियो के 17 बैंक खाते विदेशों मे हैं

जांच एजेंसियों को पता चला है कि कार्ति से जुडी कंपनी का खाता सिंगापुर के ओवरसीज चाइना बैंक कारपोरेशन शाखा में है. साथ ही इनकी कंपनी का एक खाता मैट्रो बैंक में भी था. ध्यान रहे कि ईडी इस मामले मे कोर्ट को बता चुका है कि कार्ति से जुड़ी कंपनियो के 17 बैंक खाते विदेशों मे हैं और जांच के दौरान इसके तार पी चिंदबरम से भी जुड़ सकते हैं. जांच एजेंसियो ने अब इस बात की जांच भी शुरू कर दी है कि इन कंपनियो ने विदेशी जायदाद किन पैसों से खरीदी. चिदंबरम से लगातार पूछताछ जारी है और पूछताछ के दौरन कुछ नए मामले सामने आ सकते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget