एक्सप्लोरर

The Great Hindu Civilization: किताब के लेखक पवन वर्मा ने कहा- 'केवल कुछ लोग हिंदुत्व के ठेकेदार नहीं हो सकते'

पवन कुमार वर्मा ने ‘The Great Hindu Civilization’ के नाम से एक किताब लिखी है. पवन वर्मा ने कहा, ‘’मेरा मानना है हिन्दुओं को अपने धर्म को समझने की ज़रूरत है और मेरी ये किताब लोगों को वही बताएगी.’’

The Great Hindu Civilization: लेखक, सांसद और पूर्व राजदूत रह चुके पवन कुमार वर्मा ने ‘The Great Hindu Civilization’ के नाम से एक किताब लिखी है. इस किताब में उन्होंने हिंदुत्व और हिंदू सभ्यता को लेकर बात की है. किताब को लेकर पवन वर्मा ने एबीपी न्यूज़ से देश में हिंदुत्व समेत कई मुद्दों पर खास बातचीत की है. पढ़ें उनका ये खास इंटरव्यू.

किताब के बारे में पवन वर्मा ने बताया, ‘’ये किताब मैंने इसलिए लिखी है, क्योंकि मेरा मानना है कि केवल कुछ लोग ही हिन्दुत्व के ठेकेदार नहीं हो सकते. ऐसे लोग ये नहीं सिखा सकते कि केवल ये खाओ, ये पहनो और ऐसे रहो.’’

70 फीसदी मुसलमानो के खिलाफ हुईं लिंचिंग की घटनाएं- वर्मा

पवन वर्मा ने देश में मॉबलिंचिंग की घटनाओं को लेकर कहा, ‘’जितनी लिंचिंग की घटनाएं हुईं हैं, वह 70 फीसदी मुसलमानो के खिलाफ हुईं है. और बीजेपी शाषित राज्यों में हुईं हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’इस किताब के माध्यम से मैं यह कहना चाहता हूं कि लोग समझें कि ये हिन्दुत्व नहीं है. हमारा देश वो देश रहा है, जहां सभी धर्म और जाति के लोग साथ रहे हैं.’’

पवन वर्मा ने आगे कहा, ‘’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी घटनाओं के खिलाफ उतना कड़ा रुख नहीं इख़्तियार किया, जितना करना चाहिए था.’’ उन्होंने कहा, ‘’ मेरा सीधा आरोप है कि जानबूझ कर Ambiguity की नीति अपनाई है, क्योंकि प्रधानमंत्री को लगता है कि इससे चुनावी फायदा होगा.’’

RSS ने आलोचना की, इसका स्वागत करता हूं- वर्मा

आरएसएस चीफ मोहन भागवत के मॉब लिंचिंग करने वालों को चेतावनी और हिंदु मुस्लिम का डीएनए एक ही है वाले बयान पर पवन वर्मा ने कहा, ‘’अगर RSS प्रमुख ने ऐसे ठेकेदारों की आलोचना की है तो मैं उसका स्वागत करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैंने किताब प्रेरित होकर नहीं लिखी है. मुझे लेफ्ट वालों से भी सुनना पड़ रहा है, क्योंकि मैंने उनकी भी आलोचना की है.’’

पवन वर्मा ने कहा, ‘’मेरा मानना है हिन्दुओं को अपने धर्म को समझने की ज़रूरत है और मेरी ये किताब लोगों को वही बताएगी.’’

यह भी पढ़ें-

Investor Summit | स्क्रैप पॉलिसी लॉन्च, पीएम मोदी बोले- नई गाड़ी की खरीद पर रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं देना होगा कोई पैसा

राज्यसभा सचिवालय ने हंगामे का 63 मिनट का पूरा ब्यौरा किया जारी, कहा- सुरक्षाकर्मियों में कोई बाहरी नहीं था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget