एक्सप्लोरर

राजस्थान में RAS परीक्षा के लिए लगाया गया इंटरनेट कर्फ्यू

सर्विस को 4 घंटे के लिए ब्लॉक किया गया है जिसमें जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर जैसे शहर शामिल हैं.

नई दिल्ली: 22 दिनों के भीतर ऐसा तीसरी बार हो रहा है जब राजस्थान में इंटरनेट कर्फ्यू लगाया गया है. ये कर्फ्यू राजस्थान लोक सेवा द्वारा आयोजित आरएएस की परीक्षा के लिए लगाया गया है. परीक्षा के चलते मोबाइल इंटरनेट सर्विस को 4 घंटे के लिए ब्लॉक किया गया है जिसमें जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर जैसे शहर शामिल हैं. 14 जुलाई और 15 जुलाई को भी राज्य के कुछ शहरों में इंटरनेट सर्विस को बंद किया गया था. हाईटेक नकल गिरोह पर लगाम कसने के लिए जयपुर शहर में इंटरनेट की सुविधा पर प्रतिबंध लगाया गया है. यह सुविधा सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी. परीक्षा के बाद इंटरनेट खुल जाएगा. इसके लिए संभागीय आयुक्त कार्यालय से आदेश जारी हुए है. 4 घंटे के लिए बंद किया गया है इंटरनेट आरएएस परीक्षा आज सुबह से शुरू हुई है. इस परीक्षा में 980 पद और आरटीएस के 37 पदों के लिए भर्ती होनी है. परीक्षा के लिए करीब 5 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है. वहीं 1000 से ज्यादा पदों के लिए हो रही आरएएस प्री परीक्षा के लिए प्रदेश में 1454 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. अजमेर के डिविजनल कमिश्नर के के शर्मा ने कहा कि इंटरनेट की सर्विस को अजमेर टोंक, भिलवारा, नागौर, बीवर और किशनगढ जैसे शहरों में बंद किया गया है. वहीं सूत्रों के हवाले से ये भी कहा जा रहा है कि सरकार के पास अधिक जैमर्स न होने के कारण मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर ब्लैंकेट बैन लगाया गया है. एक अधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा में कई लाख छात्र हिस्सा ले रहे हैं और हम नहीं चाहते कि सिर्फ कुछ लोगों की वजह से इन छात्रों का करियर खराब हो इसलिए हमने ऐसा कदम उठाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उर्दू माध्यम के SSC परीक्षार्थियों के लिए मसीहा बने ओवैसी, दी आर्थिक मदद, केंद्र पर हमला
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत
उमर खालिद-शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मांगी जमानत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
PM मोदी आ रहे बिहार, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी आ रहे बिहार, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget