एक्सप्लोरर

लक्षद्वीप, विकास, किसान और हाईवे....', अंतरिम बजट में क्या है खास, अमित शाह ने बताया

Interim Budget 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरिम बजट को विकसित भारत का बजट करार दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में हाईवे निर्माण की गति गुनी बढ़ गई है.

Interim Budget 2024: अंतरिम बजट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (1 फरवरी) को कहा कि देश के लिए ये खुशी के अवसर लेकर आया है. बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रेरित है. 

अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, '' किसानों के लिए समर्पित मोदी सरकार का विकसित भारत बजट देश के किसान भाइयों के लिए खुशहाली व समृद्धि के नए अवसर लेकर आया है. पीएम मोदी  के आत्मनिर्भर भारत से प्रेरित इस बजट में एक तरफ तिलहनों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया है तो दूसरी तरफ नैनो-डीएपी के प्रयोग व डेयरी विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है''  

उन्होंने आगे कहा, ''मोदी सरकार आज 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता व 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा से सुरक्षा दे रही है. बजट में मॉडर्न स्टोरेज और प्रभावकारी सप्लाई चेन स्थापित करने पर लिए गए अहम फैसलों से हमारे अन्नदाता आर्थिक तौर पर सशक्त एवं समृद्ध बन सकेंगे. इस बजट में लखपति दीदी के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ करने के लिए मैं मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं.'' 

लक्षद्वीप का किया जिक्र 
अमित शाह ने कहा, ''मोदी सरकार का यह बजट पर्यटन के क्षेत्र को नई ऊर्जा देने का काम करेगा. बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए राज्यों को प्रोत्साहन और लंबे समय तक ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा, जिससे पर्यटन क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''लक्षद्वीप सहित अन्य द्वीपों में एयर कनेक्टिविटी शुरू कर इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने जैसे ऐतिहासिक फैसलों के लिए मोदी जी का आभार'' 

अमित शाह ने क्या कहा?
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने के लिए जहां बजट में एक तरफ 11.1% बढ़ोतरी कर इसे रिकॉर्ड 11.11 लाख करोड़ रुपये किया है, वहीं लॉजिस्टिक कार्यकुशलता और लागत को कम करने के लिए पीएम गति शक्ति के अंतर्गत तीन बड़े रेलवे कॉरिडोर की घोषणा ने भविष्य के भारत की नई रूपरेखा भी देशवासियों के सामने रखी है. 

पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश में हाईवे निर्माण की गति तीन गुनी बढ़ चुकी है और एयरपोर्ट की संख्या भी दोगुनी से अधिक हुई है. आज आधुनिक वंदेभारत और नमो भारत ट्रेन भी नए भारत की शान बनी है. 

ये भी पढ़ें- Budget 2024: 'युवा, गरीब, महिला और किसान...विकसित भारत के चार स्तंभ, सभी को मिलेगी मजबूती', पीएम मोदी ने बजट को सराहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget