एक्सप्लोरर

देवीलाल की जयंती पर आईएनएलडी की रैली से कांग्रेस ने बनाई दूरी, जेडीयू और टीएमसी ने कसा तंज

INLD Rally In Kaithal: चौधरी देवीलाल की जयंती पर आईएनएलडी की सम्मान रैली से कांग्रेस की दूरी पर टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि बड़े दलों को अहंकार छोड़ना होगा.

INLD Rally: चौधरी देवीलाल की जयंती पर आईएनएलडी की सम्मान रैली से कांग्रेस ने न्योते के बावजूद दूरी बना ली है. इसको लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोमवार (25 सितंबर) को तंज कसा. 

रैली में मौजूद रहे टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने बिना नाम लिए कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बीजेपी को हराने के लिए बड़े दल अहंकार छोड़ें. ईगो अपनी जेब में रखें. उन्होंने इस दौरान महिला आरक्षण को जुमला बताया और नए संसद भवन को होटल करार दिया. वहीं आईएनएलडी के मंच से टीएमसी के बाद जेडीयू ने भी कांग्रेस पर तंज कसा.

इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भी कांग्रेस की दूरी पर बयान दिया. 

जेडीयू ने क्या कहा?
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बड़ा बयान देते हुए कहा, ''हरियाणा में जीतने के लिए आईएनएलडी और ओम प्रकाश चौटाला के इर्द गिर्द रहना पड़ेगा. हम दस की दस सीट बीजेपी से हारने को तैयार हैं, लेकिन सीटें बांटने को तैयार नहीं हैं. आईएनएलडी के बिना एकता ना यहां होगी ना दिल्ली में होगी.''

फारूक अब्दुल्ला क्या बोले?
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने भी कहा कि विपक्ष अकेले नहीं लड़ सकता, हम तभी जीतेंगे जब साथ लड़ेंगे. कांग्रेस समेत सभी दलों से कहना चाहता हूं कि हम एकसाथ मिलकर ही कामयाब हो सकते हैं.

कांग्रेस रैली में क्यों नहीं गई? 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा आईएनएलडी से गठबंधन करने के खिलाफ रहे हैं. ऐसे में राजनीतिक गलियारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस कारण ही कांग्रेस रैली में नहीं पहुंची. 

रैली में कौन पहुंचे और कौन नहीं?
नीतीश कुमार, आरजेडी चीफ लालू यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी चीफ शरद पवार, पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, सीताराम येचुरी, तेजस्वी यादव जैसे बड़े नेता रैली में नहीं पहुंचे. इंडिया गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुक अब्दुल्ला, जेडीयू से केसी त्यागी, आरएलडी से शाहिद सिद्दीकी और टीएमसी से डेरेक ओ ब्रायन रैली में शामिल हुए. 

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आलावा बीजेपी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह भी रैली में पहुंचे. बता दें कि सम्मान रैली में शामिल होने के लिए आईएनएलडी के नेता अभय चौटाला ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर न्योता दिया था.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले आईएनएलडी प्रमुख अभय चौटाला, क्या हुड्डा नाराज हो जाएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget