एक्सप्लोरर

दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधे संत भैय्यूजी महाराज, 30 अप्रैल को आशीर्वाद समारोह

भोपाल/इंदौर : 'हाई प्रोफाइल' संत भैय्यूजी महाराज एक बार विवाह के बंधन में बंध गए हैं. यह खबर चौंकाने वाली जरूर हो सकती है, लेकिन सच है. आगामी 30 अप्रैल को उन्होंने एक आशीर्वाद समारोह भी आयोजित किया है. भैय्यूजी महाराज इंदौर में ही डॉ. आयुषी के साथ सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंध गए. इंदौर के सिल्वर स्प्रिंग क्लब हाउस में आयोजित आशिर्वाद समारोह में भैय्यूजी महाराज के अत्यंत करीबी लोगों को कार्ड भेजकर आमंत्रित किया गया है. भैय्यूजी महाराज के शिष्य अचानक लिए गए इस फैसले से अचंभित हैं भैय्यूजी महाराज के शिष्य अचानक लिए गए इस फैसले से अचंभित हैं. उल्लेखनीय है कि भैय्यूजी महाराज करीब एक वर्ष पूर्व सार्वजनिक जीवन से सन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने पिछले काफी दिनों से हाईप्रोफाइल लोगों और नेताओं से दूरी भी बना ली है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ करीब एक वर्ष पूर्व पत्नी माधवी की मौत के बाद से भैय्यूजी महाराज खुद को बहुत अकेला महसूस कर रहे थे. यह भी पढ़ें : जांबाज को सलाम : इस देश की सरहद को कोई छू नहीं सकता, जब निगहबान हों ये आंखें... औरंगाबाद की रहने वाली थी, लंबे समय से वे अलग ही रह रही थीं माधवी मूल रूप से औरंगाबाद की रहने वाली थी. लंबे समय से वे अलग ही रह रही थीं. उनकी एक बेटी कुहू है, जो पुणे में रहकर पढ़ाई कर रही है. कई ट्रस्ट होने के बाद भी भैय्यूजी महाराज द्वारा खुद को कर्ज में डूबा घोषित कर दिए जाने के बाद एक बार फिर वे चर्चाओं में आये थे. पत्नी के निधन के बाद आश्रम में ही रहने वाली एक महिला के साथ उनके संबंधों की चर्चा भी सुनी गई. सम्बन्ध को स्वीकार कर समाज के सामने लाने का फैसला कर लिया अंततः उन्होंने इस सम्बन्ध को स्वीकार कर समाज के सामने लाने का फैसला कर लिया. अब उस महिला को वे जीवनसाथी के रूप में अपनाने जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : योगी का एक्शन : लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर छापा, 'चिप' से हो रही थी तेल चोरी कौन हैं भय्यू महाराज भैय्यूजी महाराज का वास्तविक नाम उदयसिंह देखमुख है. उनका जन्म शुजालपुर के एक किसान परिवार में हुआ था. उनका मुख्य आश्रम इंदौर स्थित बापट चौराहे पर है. सदगुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट उनके सानिध्य में संचालित होता है. कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां उनके आश्रम में जा चुकी हैं. सद्भावना उपवास के दौरान मोदी ने उन्हें गुजरात बुलाया था सद्भावना उपवास के दौरान मोदी ने उन्हें गुजरात बुलाया था. वे चर्चा में तब आए जब अन्ना हजारे के अनशन को खत्म करवाने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें अपना दूत बनाकर भेजा था. बाद में अन्ना ने उनके हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ा था. गतवर्ष मप्र सरकार द्वारा सिंहस्थ श्रृंखला के तहत इंदौर में धर्म-धम्म सम्मेलन आयोजित किया गया था. इसमें समय पर आमंत्रित ना करने के चलते उन्होंने सरकार की तीखी आलोचना की थी. यह भी पढ़ें : पंजाब : सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो, हादसा देख दिल दहल जाएगा शादी के लिए सभी करीबी रिश्तेदार इंदौर पहुंच गए हैं कहा जा रहा है कि अपनी बेटी और बीमार मां के लिए उन्होंने दोबारा शादी का फैसला किया है. शादी के लिए सभी करीबी रिश्तेदार इंदौर पहुंच गए हैं. उनकी बहन ने ही शादी की सारी तैयारियां देख रही हैं. इस बीच इस हाई प्रोफाइल शादी की चर्चा पूरे देश में है. शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget