एक्सप्लोरर

IndiGo Flight Diverted: स्पाइसजेट और कतर एयरवेज के बाद इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी- मुंबई डायवर्ट, एक दिन में तीसरा मामला

Flight Diverted To Mumbai: इंडिगो की फ्लाइट को तकनीकी समस्या के चलते मुंबई एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया. फ्लाइट ने कन्नूर से दोहा के लिए उड़ान भरी थी.

Indigo Flight Diverted: इंडिगो की कन्नूर से दोहा जाने वाली फ्लाइट को शुक्रवार (2 दिसंबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया. एक ही दिन में ये तकनीकी खराबी का तीसरा मामला है. इससे पहले स्पाइसजेट और कतर एयरवेज की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी की घटना शुक्रवार को देखने को मिली. टेक्निकल ग्लिच के चलते इंडिगो की फ्लाइट को बीच रास्ते में ही मुंबई में लैंड कराया गया. एयरलाइन ने कहा, एहतियात के तौर पर उड़ान संख्या 6ई-1715 को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया.

एयरक्राफ्ट ने बयान में कहा, "ऑपरेटिंग क्रू ने फ्लाइट में तकनीकी समस्या देखी, जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया. यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए अल्टरनेटिव फ्लाइट की व्यवस्था की जा रही है." डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हाइड्रोलिक रिसाव के कारण विमान को डायवर्ट किया गया था. 

स्पाइस जेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले शुक्रवार को ही स्पाइस जेट की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी की घटना सामने आई थी, जिसके चलते फ्लाइट की कोच्चि एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इस विमान में 197 यात्री सवार थे. ये फ्लाइट सऊदी अरब के जेद्दा से कोझिकोड जा रही थी. फ्लाइट का हाइड्रोलिक फेल होने के चलते इसे कोच्चि एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया. हालांकि विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई. 

कतर एयरवेज का विमान भी रनवे से वापस लौटा

इसके साथ चेन्नई से 139 यात्रियों को लेकर दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में शुक्रवार तड़के उड़ान भरने की तैयारी के दौरान तकनीकी खराबी मिली, जिसके बाद विमान रनवे से वापस लौट गया. एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक कतर एयरवेज का विमान रनवे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी गड़बड़ी का पता चला और पायलटों ने वापस लौटने की इजाजत मांगी. 139 यात्रियों को विमान से उतारा गया और शहर के होटलों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई. 

ये भी पढ़ें- SpiceJet Emergency Landing : स्पाइसजेट फ्लाइट की कोच्चि एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 197 यात्री थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget