एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसी श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट, अमृतसर में कराया गया लैंड

Indigo Flight: इंडिगो के पायलट ने पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसने की जानकारी अधिकारियों को दी थी, जिसके बाद लाहौर और जम्मू एटीसी ने कॉर्डिनेट किया और फ्लाइट अमृतसर में लैंड हुई.

Indigo Flight: खराब मौसम के चलते इंडिगो की एक फ्लाइट को कुछ देर के लिए पाकिस्तानी एयर स्पेस में जाना पड़ा, एयरलाइन कंपनी की तरफ से ये जानकारी सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि इंडिगो की फ्लाइट 6e-2124 थोड़ी देर के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी, जिसके बाद उसे अमृतसर की तरफ मोड़ दिया गया. एयरलाइन कंपनी के मुताबिक ये फ्लाइट जम्मू के लिए जा रही थी, तभी मौसम खराब होने के चलते उसे अपना रास्ता बदलना पड़ा. 

पायलट ने दी जानकारी
फ्लाइट के पायलट के मुताबिक मौसम इतना खराब हो गया था कि उसे कुछ देर के लिए पाकिस्तान के एयर स्पेस में घुसने के लिए मजबूर होना पड़ा, हालांकि इसके कुछ ही देर बाद फ्लाइट वापस भारतीय एयर स्पेस में लौट गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इंडिगो के एक अधिकारी ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि पायलट की तरफ से इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई थी. 

अमृतसर में लैंड हुई फ्लाइट
पायलट ने अधिकारियों को खराब मौसम की जानकारी दी और कहा कि उसे पाकिस्तानी एयर स्पेस में घुसना पड़ रहा है, इसके बाद अधिकारियों ने इसकी इजाजत दी. अधिकारी ने बताया कि इस पूरे डायवर्जन को लाहौर और जम्मू एटीसी की तरफ से अच्छी तरह से कॉर्डिनेट किया गया. आखिरकार फ्लाइट को अमृतसर के लिए डायवर्ट कर दिया गया. जिसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. 

पहले भी हुई थी घटना
ऐसी ही घटना करीब एक महीने पहले भी देखने को मिली थी, जब इंडिगो की ही एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते पाकिस्तानी एयर स्पेस में चली गई थी. ये फ्लाइट अमृतसर से अहमदाबाद जा रही थी. इंडिगो फ्लाइट 6E-645 को अटारी से ऊपर से पाकिस्तान की तरफ जाना पड़ा, इसके बाद पाकिस्तानी एटीसी के साथ संपर्क किया गया और इसकी जानकारी दी गई. आखिरकार फ्लाइट अहमदाबाद में लैंड हुई.

ये भी पढ़ें - India-US Relation: 'चीन से निपटने के लिए भारत का सहारा ले रहा अमेरिका', क्या ड्रैगन को दोनों देशों के रिश्तों से लगी आग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget