एक्सप्लोरर

हथकड़ी में इंडियन स्टूडेंट की फोटो वायरल होने पर बवाल, अब आया अमेरिका का रिएक्शन, जानें भारत को लेकर क्या कहा?

US Embassy On Handcuffing Indian Student: भारत को अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि पूरा घटनाक्रम क्या है, किस आधार पर हिरासत में लिया गया, भारतीय युवक का फ़ाइनल डेस्टिनेशन क्या था?

Indian Student Handcuffing Row: अमेरिका के नेवार्क एयरपोर्ट से एक भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर वापस भेज दिया गया. इस मामले को लेकर काफी विवाद हो रहा है. भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अमेरिका लीगल टूरिस्ट का स्वागत करेगा लेकिन अवैध प्रवेश, वीजा का दुरुपयोग या अमेरिकी कानून का उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा. इसके साथ ही दूतावास ने ये भी कहा कि अमेरिका की यात्रा करने का कोई अधिकार नहीं है.

वहीं, अमेरिका में भारत का दूतावास लगातार अमेरिकी अधिकारियों से इस बारे में संपर्क में हैं. विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी एयरपोर्ट पर और भारत में अमेरिकी दूतावास के सामने भारतीय छात्र की हिरासत का मुद्दा उठाया है. भारत को अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि पूरा घटनाक्रम क्या है, किस आधार पर हिरासत में लिया गया, भारतीय युवक का फ़ाइनल डेस्टिनेशन क्या था? विदेश मंत्रालय की इस मामले पर नजर है.

अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?

भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका अपने देश में वैध यात्रियों का स्वागत करना जारी रखता है. हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा करने का कोई अधिकार नहीं है. हम अवैध प्रवेश, वीजा का दुरुपयोग या अमेरिकी कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं कर सकते और न ही करेंगे."

कैसे आया मामला सामने?

यह मामला तब तूल पकड़ने लगा जब एक एनआरआई ने हथकड़ी लगाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि अधिकारियों ने छात्र के साथ एक अपराधी की तरह व्यवहार किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "मैंने कल रात नेवार्क हवाई अड्डे से एक युवा भारतीय छात्र को निर्वासित होते देखा - हथकड़ी लगाए, रोते हुए, एक अपराधी की तरह व्यवहार करते हुए. वह अपने सपनों को पूरा करने आया था, कोई नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं. एक एनआरआई के रूप में, मैं असहाय और दुखी महसूस कर रहा था. यह एक मानवीय त्रासदी है."

सोशल मीडिया यूजर कुणाल जैन के मुताबिक, छात्र हरियाणवी भाषा में बोल रहा था और जोर देकर कह रहा था कि वह पागल नहीं है, लेकिन अधिकारी उसे पागल दिखाने की कोशिश कर रहे थे. जैन ने कहा, "ये बच्चे सुबह वीजा पाने के बाद उड़ान भर लेते हैं. किसी कारणवश वे आव्रजन अधिकारियों को अपनी यात्रा का कारण नहीं बता पाते और उन्हें अपराधियों की तरह बांधकर शाम की उड़ान से वापस भेज दिया जाता है. हर दिन ऐसे 3-4 मामले सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में ऐसे मामले और भी बढ़ गए हैं."

ये भी पढ़ें: हथकड़ी लगाई और जमीन पर पटक दिया! भारतीय छात्र के साथ अमेरिका में अपराधियों जैसा टॉर्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget