एक्सप्लोरर

मुख्य मार्गों पर निजी हाथों में होगा ट्रेनों का संचालन, मंत्रालय ने जारी किया प्रस्ताव

भारतीय रेलवे महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रेनों का संचालन प्राइवेट हाथों में सौंप सकती है. इसके लिए कई रूटों पर रेलवे ने ट्रेन संचालन के लिए प्राइवेट पार्टनर को प्रस्ताव दिया है. बता दें कि हाल ही में तेजस एक्सप्रेस को रेलवे ने प्राइवेट हाथों में सौंपा है.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रेनों का संचालन निजी कंपनियों के हाथों में सौंपने पर विचार कर रही है. इसका मकसद यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इस मसले पर फैसला राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के 100-दिवसीय एजेंडे के तहत लिया जाएगा.  इससे पहले रेलवे ने लखनऊ-नई दिल्ली और मुंबई-अहमदाबाद के बीच आईआरसीटीसी को अपनी दो लग्जरी तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है.

रेल मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने ट्रेनों के निजी संचालन संबंधित विषय पर 27 सितंबर को ट्रैफिक रेलवे बोर्ड के सदस्य की बैठक बुलाई है. रेलवे बोर्ड कोचिंग के प्रधान कार्यकारी निदेशक ए. मधुसूदन रेड्डी ने महत्वपूर्ण रूटों पर ट्रेनों को निजी हाथों में सौंपने संबंधित मुद्दे पर केंद्रीय, उत्तरी, उत्तर मध्य, दक्षिण पूर्वी, दक्षिण मध्य और दक्षिणी रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधकों को पत्र लिखा है. पत्र में रेड्डी ने कहा, "100-दिवसीय कार्य योजना के तहत मंत्रालय ने प्रस्ताव दिया है कि विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए यात्री ट्रेनों के निजी संचालन की शुरुआत की जाए."

ए. मधुसूदन रेड्डी ने कहा, "रेलवे के प्रस्ताव के तहत, निजी शहरों को जोड़ने के लिए निजी ऑपरेटरों को यात्री ट्रेनों के लिए एक बोली प्रक्रिया के माध्यम से शामिल किया जाएगा." रेल मंत्रालय की योजना के अनुसार, लखनऊ-नई दिल्ली और मुंबई-अहमदाबाद को संचालन के लिए आईआरसीटीसी को दिया जा रहा है. इसके अलावा राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर इंटर सिटी सेवाओं के लिए 14 मार्गों पर निजी ऑपरेटरों को ट्रेन संचालन सौंपेगा. इसमें 10 मार्गो पर रातभर चलने वाली लंबी दूरी की सेवाएं और चार उपनगरीय सेवाएं शामिल हैं.

रेलवे ने दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-जम्मू/कटरा, दिल्ली-हावड़ा, सिकंदराबाद-हैदराबाद, सिकंदराबाद-दिल्ली, दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-चेन्नई, हावड़ा-चेन्नई और हावड़ा-मुंबई मार्गों पर निजी ऑपरेटरों को लंबी दूरी या रात भर की यात्रा ट्रेनों को संचालित करने का प्रस्ताव दिया है. इसके अलावा मुंबई-अहमदाबाद, मुंबई-पुणे, मुंबई-औरंगाबाद, मुंबई-मडगांव, दिल्ली-चंडीगढ़/अमृतसर, दिल्ली-जयपुर/अजमेर, हावड़ा-पुरी, हावड़ा-टाटा मार्गो पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के लिए निजी कंपनियों को आमंत्रित करने का प्रस्ताव दिया है. इसके साथ ही हावड़ा-पटना, सिकंदराबाद-विजयवाड़ा, चेन्नई-बेंगलुरु, चेन्नई-कोयम्बटूर, चेन्नई-मदुरै और एर्नाकुलम-त्रिवेंद्रम मार्ग पर भी प्रस्ताव पेश किया गया है.

इन रूटों के अलावा रेलवे ने मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद में उपनगरीय ट्रेन संचालन के लिए भी निजी कंपनियों को प्रस्ताव दिया है. रेलवे ने पहले स्पष्ट रूप से कहा है कि ट्रेनों को निजी ऑपरेटरों को संचालन के लिए सौंपने से पहले वह राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ट्रेड यूनियनों और अन्य स्टेकहोल्डर्स से परामर्श करेंगे.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी से मुलाकात में ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- इस्लामिक कट्टरपंथ और आतंकवाद से निपट लेंगे मोदी

ड्राईवरलेस कारों से गडकरी का इंकार, कहा- एक करोड़ लोगों का रोजगार नहीं छीन सकता

In Depth: आवाज को लेकर कई बार हुए थे रिजेक्ट अमिताभ बच्चन, अब मिलेगा सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड

जानिए 16 साल की उस लड़की की कहानी जिसने दुनिया के दिग्गज नेताओं से कहा- How Dare You?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget