एक्सप्लोरर

भारतीय रेल अब रेल डिब्बे का इस्तेमाल अलग-अलग स्टेशन पर कोरोना से लड़ने में करेगा

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए पूरे भारतीय रेल में 5231 कोचों को कोविड देखभाल केंद्र के रूप में रूपांतरित किया गया है. इनमें पूर्व मध्य रेल द्वारा तैयार किए गए 269 कोचें भी शामिल हैं.

नई दिल्ली: भारतीय रेल अब रेल डिब्बे का इस्तेमाल अलग-अलग स्टेशन पर कोरोना से लड़ने में करेगा. पुर्व मध्य रेल, हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस महामारी से लड़ाई में रेलवे राज्यों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने को तैयार है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए पूरे भारतीय रेल में 5231 कोचों को कोविड देखभाल केंद्र के रूप में रूपांतरित किया गया है. इनमें पूर्व मध्य रेल द्वारा तैयार किए गए 269 कोचें भी शामिल हैं.

उन्होंने आगे कहा, ''इन कोचों को बेहद हल्के मामलों में उपयोग में लाया जा सकता है. जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप ‘कोविड देखभाल केंद्रों‘ को सौंपा जा सकता है. देश में 215 स्टेशनों में से 85 स्टेशनों पर रेलवे द्वारा स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा. राज्य के अनुरोध पर और 130 स्टेशनों पर ये सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकती हैं जहां चिकित्सक सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधा राज्य स्वयं तय करेंगे. इस संबंध में केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं.

उन्होंने कहा,''इन 215 स्टेशनों में से बिहार राज्य के 15 स्टेशन चिह्नित किए गए हैं जहां रेलवे/राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं संचालित की जा सकती है. बिहार राज्य में बरौनी, दरभंगा, जयनगर, मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, पटना जं., रक्सौल, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सोनपुर, जमालपुर, छपरा, सीवान और कटिहार सहित कुल 15 स्टेशनों पर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकती हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप इन स्टेशनों पर पूर्व मध्य रेल द्वारा आइसोलेशन/क्वॉरंटीन वार्ड के रूप में तब्दील किए जा चुके 269 रेलवे कोचों को खड़ा किया जा सकता है . ये कोच हर तरह की चिकित्सा सुविधाओं से युक्त होंगे. इनमें कोविड-19 से संक्रमित और संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन/क्वारंटाइन करने की व्यवस्था है.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निदेशों के अनुरूप, राज्य सरकारें रेलवे को एक मांग पत्र भेजेगी जिसके आधार पर कोचों का आवंटन किया जाएगा. रेलवे द्वारा आवंटित किए जाने के बाद सभी चिकित्सा सुविधाओं के साथ कोचों को चयनित स्टेशनों पर खड़ा करते हुए संबंधित जिलाधिकारी अथवा उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी को सौंपा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
सोनम वांगचुक और अभिजीत दीपके का 'संसद चलो' मार्च, हजारों लोग पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली पुलिस अलर्ट
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget