एक्सप्लोरर

Indian Railways: बंद हो जाएंगी पलक्कड़ डिवीजन की सभी ट्रेनें! वायरल हुई खबर तो भारतीय रेलवे ने दिया ये जवाब

Indian Railways: केरल के रेल मंत्री ने पलक्कड़ डिवीजन बंद करने का आरोप लगा केंद्र पर दक्षिणी राज्य के साथ सौतेला रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. हालांकि, रेलवे ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया.

Indian Railways: केरल सरकार ने कथित तौर पर पलक्कड़ रेलवे डिवीजन को बंद करने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था. जिस पर भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने दक्षिणी रेलवे के पलक्कड़ डिवीजन को कथित तौर पर बंद करने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया. उनका कहना है कि ये खबरें "पूरी तरह से निराधार" थीं और पलक्कड़ डिवीजन को बंद करने की कोई योजना नहीं थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पलक्कड़ डिवीजन ने अगले दिन एक बयान जारी कर इन रिपोर्टों का खंडन किया, जिसमें केरल सरकार की ओर से ये अफवाह फैलाई गई थी कि केंद्र सरकार पलक्कड़ रेलवे डिवीजन को बंद कर दक्षिण के राज्यों से सौतेला व्यवहार कर रही है.

'पलक्कड़ डिवीजन को बंद करने की कोई योजना नहीं'- रेल प्रबंधक

दरअसल, मंडल रेल प्रबंधक अरुण कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि समाचार रिपोर्ट "पूरी तरह से निराधार" थीं और पलक्कड़ डिवीजन को बंद करने की कोई योजना नहीं थी. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में किए गए दावे पूरी तरह से निराधार हैं और इससे जनता में अनावश्यक भ्रम पैदा हुआ है. इस दौरान रेलवे ने गलत सूचना के प्रसार पर चिंता व्यक्त की. इसके अलावा, उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स से जनता के बीच अनावश्यक भ्रम और चिंता पैदा करने के लिए मीडिया की आलोचना की.

भारतीय रेलने की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह हमारे ध्यान में आया है कि ये रिपोर्ट्स पूरी तरह से काल्पनिक हैं और किसी भी तथ्यात्मक आधार से रहित हैं.

केरल रेल मंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा था पत्र

बता दें कि, हाल ही में केरल के रेल मंत्री वी अब्दुरहीमन ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपना फैसला वापस लेने की मांग की थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि पलक्कड़ डिवीजन यात्रियों की संख्या और राजस्व के मामले में काफी आगे है. ऐसे में इसे बंद करने का फैसला राज्य के खिलाफ एक गलत कदम होगा. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि रेल विकास के मामले में केरल की लगातार अनदेखी की जा रही है.

केंद्र सरकार पर दक्षिण के राज्यों पर उपेक्षा का लगाया था आरोप

केरल के रेल मंत्री ने कहा कि पिछली यूपीए सरकार में पलक्कड़ डिवीजन को अलग करके सलेम डिवीजन बनाया गया था. इस तरह पलक्कड़ डिवीजन को कमजोर किया गया. इस दौरान मंत्री ने दावा किया कि पलक्कड़ डिवीजन को मंगलुरु डिवीजन का हिस्सा बनाने की भी कोशिश की गई, लेकिन प्रदेश सरकार के विरोध के चलते केंद्र सरकार पीछे हट गई. उन्होंने केंद्र पर राज्य में रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण करने और नई ट्रेनों के आवंटन में भी उपेक्षा करने का आरोप लगाया. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: मल्लिकार्जुन खरगे के मंच पर दिखे जयंत सिन्हा के बेटे, आज ही थामा है कांग्रेस का 'हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लूंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget