एक्सप्लोरर

आईपीएल के वो स्टार जो टीम इंडिया में आकर हो गए पूरी तरह फेल

आईपीएल स्टार के टीम इंडिया में फ्लॉप होने की 2 बड़ी वजहें हैं. पहला खेल का ओवरलोड और दूसरा आईपीएल का ग्लैमरस. 2008 में आईपीएल की शुरुआत टीम इंडिया की मजबूती के लिए की गई थी, जो अब तक नहीं हुआ है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन भी खत्म हो गया है. बचे हुए खिलाड़ियों की नीलामी के साथ ही सभी टीमों का स्क्वाड फुल हो गया है. केएल राहुल, आवेश खान, मयंक अग्रवाल और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों की करोड़ो में बोली लगी है. 

इन प्लेयर्स का IPL में हर साल खूब बोलबाला रहता है, लेकिन IPL ये स्टार प्लेयर्स टीम इंडिया में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. केएल राहुल और ऋषभ पंत तो अपनी-अपनी टीम के कप्तान भी हैं. मगर हाल ही में हुए t20 वर्ल्ड कप में दोनों बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. 

IPL की शुरुआत कब, क्यों?
2008 में क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (BCCI) ने IPL की शुरुआत की थी. IPL की शुरुआत करते हुए तत्कालीन चेयरमैन ललित मोदी ने कहा था कि इससे टीम इंडिया को 2 फायदा होगा.

  • घरेलू स्तर पर अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे, जिनका बाद में टीम इंडिया में सिलेक्शन किया जाएगा.
  • टीम इंडिया के खिलाड़ी दुनिया भर के खिलाड़ियों को समझ सकेंगे और इसका फायदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे.

कहानी IPL के 5 शेर की, जो टीम इंडिया में ढेर हुए...
केएल राहुल (लखनऊ सुपरजायन्ट्स)
केएल राहुल आईपीएल की ही उपज हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स XI पंजाब की टीम से खेलते हुए उन्होंने आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस किया है. राहुल के इसी परफॉर्मेंस को देखते हुए उनका सिलेक्शन टीम इंडिया के लिए भी किया गया. आईपीएल में राहुल की कीमत 15 करोड़ रुपए है.

IPL-2022 में राहुल का परफॉर्मेंस
मैच- 15
रन- 616
एवरेज- 55.5
स्ट्राइक रेट- 135.38
शतक- 2
अर्द्धशतक- 4

मगर, यहां वो बुरी तरह फ्लॉप हुए. t20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 120 के स्ट्राइक रेट से राहुल ने सिर्फ 128 बनाए. टीम की हार के बाद सबसे अधिक जिस खिलाड़ी को लेकर सवाल उठा, वो राहुल ही थे. 

t20 मैच 2022 में राहुल का परफॉर्मेंस
मैच- 16
रन- 434
एवरेज- 28.93
स्ट्राइक रेट- 126.53
शतक- 0
अर्द्धशतक- 6

ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)
पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. मिडिल ऑर्डर में मैदान में उतरने वाले पंत स्लग ऑवर में खूब छक्के-चौके लगाते हैं. इनके परफॉर्मेंस को देखते हुए दिल्ली की टीम ने 2022 में कप्तानी की जिम्मेदारी दे दी. आईपीएल में पंत की कीमत 16 करोड़ रुपए हैं.

IPL-2022 में पंत का परफॉर्मेंस
मैच- 14
रन- 340
स्ट्राइक रेट- 151.79

पंत का सिलेक्शन भी आईपीएल के परफॉर्मेंस के आधार पर टीम इंडिया में किया जाता है, लेकिन पंत यहां बेहतरीन प्रदर्शन करने में फ्लॉप साबित रहे हैं. पंत को हाल ही में हुए t20 वर्ल्ड कप में 2 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 100 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 6 रन बनाए. 

t20 मैच 2022 में पंत का परफॉर्मेंस
मैच-25
रन- 364
स्ट्राइक रेट- 132.85

हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
पर्पल पटेल के नाम से मशहूरहर्षल पटेल फास्ट बॉलर हैं. अंतिम के ओवरों में विकेट निकालने में हर्षल माहिर माने जाते हैं. बेंगलुरु ने पिछले सीजन में इन पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाई थी.

IPL-2022 में पटेल का परफॉर्मेंस
मैच-15
बॉल - 321
रन- 410
विकेट-19

आईपीएल में बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले हर्षल टीम इंडिया में फिसड्डी ही साबित हुए हैं. 2022 में हर्षल का रिकॉर्ड तो बेहद ही खराब है. बड़े मैचों के लिए टीम इंडिया में पटेल का चयन भी नहीं हो सका है. 

t20 मैच में पटेल का परफॉर्मेंस
मैच- 22
बॉल- 437
रन- 729
विकेट- 23

आवेश खान (लखनऊ सुपरजायन्ट्स)
आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हुए आवेश ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी, जिसके बाद दुनियाभर की नजर उन पर पड़ी. आवेश एमपी से रीजनल क्रिकेट खेलकर आईपीएल में सिलेक्ट हुए थे. 2022 में लखनऊ ने 10 करोड़ रुपए की बोली लगाकर आवेश को अपने पाले लाया. 

आवेश का IPL-2022 परफॉर्मेंस
मैच- 13
बॉल- 286
रन- 416
विकेट- 18
इकॉनोमी- 8.73

आईपीएल में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले आवेश टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं खेल पाए हैं. इंडियन टीम में आईपीएल के मुकाबले खान काफी महंगे साबित हुए हैं.

T20 मैच में परफॉर्मेंस
मैच- 15
बॉल- 278
रन- 422
विकेट- 13
इकॉनोमी- 9.11

ये खिलाड़ी भी फिसड्डी साबित हुए हैं...
राहुल, पंत, आवेश और हर्षल के अलावा मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, रितुराज गायकवाड़ और अक्षर पटेल भी टीम इंडिया के लिए फिसड्डी साबित हुए हैं. ये सभी खिलाड़ी आईपीएल के स्टार माने जाते हैं. 

हालांकि, कइयों को टीम इंडिया में जगह ही नहीं मिल पाती है. कई खिलाड़ी आईपीएल की वजह से टीम इंडिया में खेलना नहीं चाहते हैं.

आखिर क्यों हो रहे फ्लॉप, 2 कारण

1. खेल का ओवरलोड- आईपीएल में कुल 14 मैच होते हैं. इसके अलावा टीम इंडिया का भी सीरीज मैच होता है. इस वजह से कई खिलाड़ियों पर मैच का ओवरलोड हो जाता है. ओवरलोड होने की वजह से प्लानिंग से खेल नहीं पाते हैं और परफॉर्मेंस खराब रहता है.

2. आईपीएल का ग्लैमरस- ग्लैमरस और पैसा की वजह से खिलाड़ी आईपीएल खेलना नहीं छोड़ना चाहते हैं. इस वजह से उन्हें रेस्ट नहीं मिल पाता है और प्रैक्टिस भी नहीं कर पाते हैं. खराब परफॉर्मेंस की ये बड़ी वजह है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget