एक्सप्लोरर

नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल होगी स्कोर्पिन क्लास सबमरीन INS करंज, समुद्री ताकत में होगा इज़ाफा

करीब 70 मीटर लंबी और 12 मीटर ऊंची ये पनडुब्बी अपनी क्लास की दूसरी पनडुब्बियों की तरह ही मिसाइल और टॉरपीडो से लैस है और समंदर में माइन्स भी बिछाने में सक्षम है.

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में बुधवार को स्कोर्पिन क्लास सबमरीन, आईएनएस करंज जुड़ जाएगी. फ्रांस की मदद से मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड यानी एमडीएल ने स्कोर्पिन क्लास की इस तीसरी पनडुब्बी का निर्माण किया है. करंज पनडुब्बी को मुंबई स्थित नौसेना की पश्चिमी कमान के मुख्यालय में सैन्य परंपरा के तहत एक कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

पनडुब्बियों की कमी से जूझ रही भारतीय नौसेना के लिए करंज के जंगी बेड़े में शामिल होने से समुद्री ताकत में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है. आईएनएस करंज ऐसे समय में भारतीय नौसेना को मिलने जा रही है, जब हिंद महासागर में चीनी नौसेना और उसका जंगी बेड़ा भारतीय सेना को एक बड़ी चुनौती दे रहा है. साथ ही पाकिस्तानी नौसेना के लिए भी चीन पनडुब्बियां का एक बेड़ा तैयार कर रहा है.

नौसेना के मुताबिक, स्कोर्पिन क्लास (कलवरी क्लास) पनडुब्बी एक डीजल सबमरीन है, जो 40-50 दिनों तक समंदर में तैनात रह सकती है. करीब 70 मीटर लंबी और 12 मीटर ऊंची ये पनडुब्बी अपनी क्लास की दूसरी पनडुब्बियों की तरह ही मिसाइल और टॉरपीडो से लैस है और समंदर में माइन्स भी बिछाने में सक्षम है. इसके अलावा करंज को सर्विलांस और रिकोनेसेंस के लिए भी समंदर के नीचे तैनात किया जा सकता है. करीब 350 मीटर गहरे समंदर तक में करंज को तैनात किया जा सकता है.

नौसेना ने करंज पनडुब्बी की अंग्रेंजी स्पैलिंग के नाम पर इसकी एक अलग शब्दावली तैयार की है. के- किलर इन्सटिंक्ट ए- आत्मनिर्भर (भारत) आर- रेडी ए- एग्रेसिव एन- निम्बल जे- जोश

स्कोर्पिन क्लास की पहली दो पनडुब्बी, आईएनएस कलवरी और आईएनएस खंडेरी पहले ही भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो चुकी हैं और समंदर में ऑपरेशनली तैनात हैं. इसके अलावा चौथी पनडुब्बी, वेला के भी समुद्री-ट्रायल शुरू हो चुके हैं. पांचवी पनडुब्बी, वागिर को भी समंदर में लॉन्च कर दिया गया है. स्कोर्पिन क्लास की छठी सबमरीन वगशीर भी मझगांव डॉकयार्ड में बननी शुरू हो गई है.

आपको बता दें कि भारतीय नौसेना ने वर्ष 2005 में प्रोजेक्ट 75 के तहत फ्रांस के साथ छह स्कोर्पिन पनडुब्बियों को बनाने का करार किया था. हालांकि, वर्ष 2012 तक नौसेना को पहली सबमरीन मिल जानी चाहिए थी, लेकिन पहली स्कोर्पीन क्लास पनडुब्बी, कलवरी 2017 में ही भारतीय नौसेना को मिल पाई थी. खंडेरी वर्ष 2019 में नौसेना की जंगी बेड़े में शामिल हुई थी. 10 मार्च यानी बुधवार को करंज के शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि वेला भी इस साल के अंत तक नौसेना को मिल सकती है.

राहुल के ‘बैकबेंचर’ वाले बयान पर बोले सिंधिया- अपनी चिंता करें, मेरी छोड़ दें, मैं ऊपर उठ चुका हूं

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
LIVE: लोकसभा में पेपर लीक पर बोली सरकार- '2 महीने में जांच, 5 में फैसला'
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?
प्रधान के इस्तीफे से पहले मंत्रालय बदलने का ऑफर! CJP ने किया था इनकार?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget