एक्सप्लोरर

सरकारी कार्यक्रम, खुला मैदान, मेरा वादा... तेलंगाना में पीएम मोदी ने क्या कहा, जो बजने लगीं तालियां?

Telangana Election: पीएम मोदी ने मुलुगु में आदिवासी महिला सम्मक्का-सरक्का के नाम पर एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का ऐलान किया है.

Telangana Assembly Election: तेलंगाना के महबूबनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलुगु में एक केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इसका नाम सम्मानित आदिवासी महिला सम्मक्का-सरक्का के नाम पर रखा जाएगा और इस विश्वविद्यालय पर 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह सुनते ही वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे.

पीएम ने कहा, "मैं इसके लिए तेलंगाना के लोगों को उनके प्रेम के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं अभी एक सरकारी कार्यक्रम में हूं, इसलिए मैंने खुद को वहीं तक सीमित रखा है. 10 मिनट बाद मैं खुले मैदान में जाऊंगा. वहां खुलकर बोलूंगा..." उन्होंने कहा, "यहां आने से पहले आज सुबह स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला. मैं देशवासियों से स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करता हूं कि वे भी 1 घंटा निकालकर इस अभियान में शामिल हों."

'तेलंगाना में लोगों ने बीजेपी को किया मजबूत'
पीएम ने दावा किया कि हाल के वर्षों में तेलंगाना के लोगों ने लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव में बीजेपी को मजबूत किया है. उन्होंने कहा, "आज यहां जो जनसैलाब दिख रहा है, उससे मैं आश्वस्त हूं कि तेलंगाना के लोगों ने बदलाव का अपना इरादा पक्का कर लिया है."

महिलाओं के लिए कई काम किए- पीएम मोदी
महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना की धरती वीरांगना की धरती है. देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया है. अब महिलाओं की आवाज पहले से ज्यादा होगी. तेलंगाना ने मोदी को मजबूत किया है और मोदी ने तेलंगाना समेत देश की महिलाओं को सशक्त किया है. तेलंगाना की बहनें जानती हैं कि उनका एक भाई दिल्ली में हैं, जो उनका जीवन बेहतर करने के लिए जी जान से जुटा हुआ है. पीएम आवास योजना से गरीबों को घर देना हो, मुफ्त गैस कनेक्शन देना हो. हमने महिलाओं का काम आसान करने के लिए बहुत काम किए हैं.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी तेलंगाना के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. 2014 तक तेलंगाना में 2.5 हजार किलोमीटर रोड बनाया गया था, लेकिन हमने इतने लंबे हाईवे, नौ वर्षों में बनाए हैं. हम अपने अन्नदाता को सम्मान दे रहे हैं. उनकी मेहनत का सही मूल्य दे रहे हैं.

राज्य सरकार पर निशाना साधा
राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "तेलंगाना बदलाव चाहता है, क्योंकि लोगों को राज्य में भ्रष्ट सरकार के बजाय पारदर्शी और ईमानदार सरकार की जरूरत है. तेलंगाना बदलाव चाहता है क्योंकि उसे झूठे वादों के बजाय जमीन पर काम देखना है. तेलंगाना बदलाव चाहता है क्योंकि वह राज्य में BJP की सरकार चाहता है."

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए बनाई गई योजनाओं के माध्यम से पैसा कमा रही है. सिंचाई परियोजना के बहाने तेलंगाना में भ्रष्टाचार हुआ है. क्या आपने कभी सुना है कि किसी सिंचाई परियोजना का उद्घाटन तो हुआ, लेकिन उसमें किसानों के लिए पानी नहीं है? इसका नजारा तेलंगाना में देखा जा सकता है.

13,500 करोड़ की परियोजनाओं की रखी आधारशिला
इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार (1 अक्टूबर) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने प्रमुख सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इतना ही नहीं उन्होंने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के लिए भी पांच नई बिल्डिंगों का भी उद्घाटन किया. 

यह भी पढ़ें- 'शरद पवार ने बनाई NCP तो उनके पास ही रहना चाहिए पार्टी सिंबल', अजित पवार से सियासी खींचतान पर और क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget