एक्सप्लोरर

खालिस्तानी आतंकियों की खैर नहीं! भारत में एंट्री पर लगा बैन, ओसीआई कार्ड होगा रद्द

Action Against Khalistan: खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारत सरकार और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. अब उनके भारत में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा दिया.

Action Agaisnt Khalistan Supporters: खालिस्तानियों के खिलाफ भारत सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में भारत सरकार ने संबंधित अधिकारियों को अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में सभी खालिस्तानी आतंकवादियों की पहचान कर उनके ओसीआई कार्ड रद्द करने और भारत में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है. भारत में उनकी संपत्तियों और उनके शुभचिंतकों की संपत्तियों और बैंक खातों की भी पहचान करें और उन्हें जल्द से जल्द जब्त करें. 

ये भारत सरकार का खालिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है. दरअसल, विदेश में बैठकर खालिस्तान समर्थक अपना एजेंडा चलाते हैं और भारत में जबरन वसूली और अवैध शराब के व्यापार से पैसा कमाकर लोगों को भारत के खिलाफ ही उकसाने का काम कर रहे हैं. खास बात ये है कि इनके पास ओसीआई कार्ड होता है जिसकी वजह से इनके भारत आने-जाने पर रोक नहीं लगती लेकिन अब सरकार ने इनके कार्ड भी रद्द करने के निर्देश दे दिए हैं. 

ओसीआई कार्ड रद्द करने पर क्या होगा?

दरअसल, जब वीजा रद्द हो जाता है तो ओसीआई कार्ड के जरिए खालिस्तानी आतंकी भारत में एंट्री कर सकते हैं, ऐसे में ये कार्ड अगर रद्द हो जाता है तो इनके भारत में वैध तरीके से घुसने पर बैन लग जाएगा. पता हो कि सरकार ने दो दिन पहले ही कनाडा में अपनी वीजा सर्विस पर अनिश्चितकाल तक प्रतिबंध लगा दिया है. ऐसे में इन लोगों का भारत में घुसना नामुमकिन हो जाएगा. अगर ये वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो वीजा मिलेगा नहीं और कार्ड के जरिए आने की कोशिश करते हैं तो कार्ड भी रद्द कर दिए जाएंगे. ये लोग भारत में अपने परिवार से नहीं मिल पाएंगे.

एक पहलू ये भी

वहीं, कनाडा में वीजा सर्विस निलंबित करने के बाद ओसीआई कार्ड को लेकर भी कई तरह के सवाल सामने आए. इसको लेकर हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि निलंबन केवल वीजा सेवाओं के लिए है. इससे ओसीआई सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी. विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ओसीआई सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी, लेकिन ये साफ नहीं था कि क्या ये वर्तमान ओसीआई धारकों या नए आवेदकों पर भी लागू होता है.

इसके बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "सवाल भारत यात्रा का नहीं है. जिनके पास वैध वीजा है, जिनके पास अन्य प्रकार के दस्तावेज हैं जैसे [भारत के विदेशी नागरिक कार्ड] वे भारत की यात्रा करने के लिए स्वतंत्र हैं." हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि ओसीआई आवेदनों की अधिक जांच की जाएगी, खासकर कनाडा में भारतीय मूल के कुछ लोगों के खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल होने के बाद ये कदम उठाया गया है.

एनआईए ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्ति की जब्त

बीते दिन यानी शनिवार (23 सितंबर) को ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी चंडीगढ़ और अमृतसर वाली प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया था.

ये भी पढ़ें: भारत में अवैध शराब और उगाही के धंधे से फल फूल रहे खालिस्तानी आतंकी, एएनआईए जांच में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget