एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार ने WhatsApp से पूछा- भारत में दूसरे देशों से कितनी अलग है आपकी प्राइवेसी पॉलिसी

मंत्रालय ने अपने पत्र में वाट्सएप से साफ शब्दों में कहा है कि जब पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल विचाराधीन है तो फिर वाट्सएप को ये बदलाव करने की जरूरत क्या है.

नई दिल्ली: वाट्सएप विवाद में कड़ा रुख अपनाते हुए भारत सरकार ने वाट्सएप को लताड़ लगाई है. भारत सरकार ने दो टूक शब्दों में पालिसी में किए गए बदलावों को वापस लेने को कहा है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में वाट्सएप के सीईओ विल कैथकार्ट को पत्र लिखकर प्रस्तावित पॉलिसी को लेकर कड़ा ऐतराज जताया गया है. पत्र में कहा गया है कि वाट्सएप को भारतीय यूज़र्स की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी का सम्मान करते हुए प्रस्तावित पॉलिसी को वापस लेना चाहिए.

फेसबुक भी आया लपेटे में सूत्रों का कहना है कि पत्र में कहा गया है कि वाट्सएप के पॉलिसी बदलाव से वाट्सएप यूजर्स की चैट और बिजनेस अकाउंट से निजी डेटा लेकर फेसबुक समूह की कंपनियों के साथ शेयर किया जाएगा. पत्र में कहा गया है कि ऐसा होने से वाट्सएप और फेसबुक कंपनियों के बीच कोई भी भेद नहीं रह जाएगा. पत्र में आगे कहा गया है कि वाट्सएप और फेसबुक के भारत में बड़ी संख्या में यूजर्स है. ऐसे में संवेदनशील जानकारी के जरिए भारतीय नागरिकों के सामने सिक्योरिटी रिस्क भी है. पत्र में आगे कहा गया है कि वाट्सएप और फेसबुक समूह की अन्य कंपनियों के बीच डाटा इंटीग्रेशन के चलते यूजर्स के पास ऑप्ट आउट करने का कोई विकल्प नहीं बचता है.

बिल विचाराधीन तो फिर बदलाव क्यों? मंत्रालय ने अपने पत्र में वाट्सएप से साफ शब्दों में कहा है कि जब पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन बिल विचाराधीन है तो फिर वाट्सएप को ये बदलाव करने की जरूरत क्या है. इसके अलावा मंत्रालय ने वाट्सएप के समक्ष भारतीय यूजर्स और यूरोपियन यूनियन के यूजर्स के बीच भेदभावपूर्ण रवैया को लेकर भी सवाल उठाया है. मंत्रालय ने अपने पत्र में साफ तौर पर कहा है कि सरकार इस भेदभाव पूर्ण रवैये को लेकर अपना विरोध दर्ज कराती है.

14 सवालों पर मांगे जवाब मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पत्र में कुल मिलाकर वाट्सएप से 14 सवालों पर भी जवाब मांगे गए हैं. इन सवालों में वाट्सएप से पूछा गया है कि कंपनी यह बताए कि किन श्रेणियों का डाटा वाट्सएप भारतीय यूजर्स से इकट्ठा करती है? क्या वाट्सएप भारतीय यूजर्स के इस्तेमाल के तरीकों से प्रोफाइलिंग भी करती है? अगर करती है, तो किस तरह की प्रोफाइलिंग करती है? इसके अलावा वाट्सएप से एक और महत्वपूर्ण सवाल सरकार ने पूछा है. सरकार ने पूछा है कि वाट्सएप यह साफ करे कि उसकी प्राइवेसी पॉलिसी भारत में और अन्य देशों में किस तरह से अलग अलग हैं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे, नड्डा के सवालों का जवाब देने से किया इनकार  ममता बनर्जी बोलीं- हमारी मीटिंग खराब करने के लिए बीजेपी लोग भेजते थे, अब हम भी भेजेंगे 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget