एक्सप्लोरर

भारतीय सेना को मिला अंधेरा चीरने वाला हथियार, पाकिस्तानी की हर हरकत का बुलेट से मिलेगा जवाब

जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात जवान नई पीढ़ी के नाइट थर्मल इमेजर्स और उन्नत हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इनकी मदद से जवान घने अंधेरे में किसी भी चीज को आसानी से नेविगेट कर लेते हैं.

भारतीय सेना भीषण सर्दी और भारी बर्फबारी के बावजूद पाकिस्तान की हर चाल को नाकाम करने के लिए सीमा से लगे इलाकों में मुस्तैद है. ऐसी ही एक जगह उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले का उरी सेक्टर है, जहां से पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ की संभावना हमेशा बनी रहती है. उरी सेक्टर में भी आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस सेना के जवान 24 घंटे सीमा पर नजर बनाए हुए हैं. दुश्मन के किसी भी दुस्साहस को विफल करने के लिए ये जवान हाड़ कंपा देने वाली ठंड और बर्फीले तूफानों के बावजूद नाइट पेट्रोलिंग करते हैं. 

उरी सेक्टर में तैनात जवानों का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नई पीढ़ी के नाइट थर्मल इमेजर्स और उन्नत हथियारों से लैस जवान पेट्रोलिंग करते नजर आ रहे हैं. ये आधुनिक हथियार और उपकरण इन जवानों की हिम्मत में और इजाफा कर रहे हैं. ये आधुनिक हथियार और सुरक्षा उपकरण संभावित खतरों का तेजी से जवाब देने की उनकी क्षमता को बढ़ाते हैं. 

रात में विशेष चश्मों का इस्तेमाल

रात के वक्त सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए नाइट विजन थर्मल इमेजर्स काफी मददगार साबित हो रहे हैं. रात के घने अंधेरे में भी जवान इस खास नाइट विजन चश्मे जैसे उपकरण से किसी भी चीज या संदिग्ध को आसानी से नेविगेट कर लेते हैं और चौकन्ना हो जाते हैं. 

दुश्मन के हर दुस्साहस पर नजर

देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात ये सैनिक, भीषण सर्दी, खराब मौसम, हाड़ कंपा देने वाली ठंड और बर्फीले तूफानों का सामना करते हुए एलओसी पर दुश्मन के हर दुस्साहस पर नजर रख रहे हैं. मौसम से जुड़ी तमाम चुनौतियां भी इन सैनिकों के अटल संकल्प को टस से मस नहीं कर पातीं. कश्मीर में तैनात सैनिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने और आतंकियों की घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उरी सेक्टर में तैनाती से पहले जवानों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. ये दिन और रात हर समय सीमा पर होने वाली हर गतिविधि पर नजए बनाए हुए हैं, ताकि सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि से तुरंत निपटा जा सके. एलओसी पर भारतीय सेना की 24X7 सतर्कता से घुसपैठ की घटनाओं में भी काफी कमी आई है. सैनिक प्रभावी ढंग से एलओसी की रक्षा के लिए आधुनिक और नई तकनीक और उपकरणों का बड़ा हाथ बताते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग
मेकेदातु विवाद पर CM विजय ने लिखा PM को लेटर, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget