एक्सप्लोरर

Subedar Joginder Singh Birth Anniversary: कहानी सूबेदार जोगिंदर सिंह की, 1962 की जंग का वो हीरो, जो अकेले ही चीन की फौज पर पड़ा भारी

Subedar Joginder Singh Birth Anniversary: भारत-चीन की 1962 की जंग के दौरान सूबेदार जोगिंदर सिंह की बहादुरी ने चीनी सेना को भी चौंका कर रख दिया था. आज इनकी पुणयतिथि मनाई जा रही है.

Subedar Joginder Singh: साल 1962 का भारत-चीन युद्ध देश के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा हुआ है क्योंकि इसे एक शर्मनाक हार के तौर पर याद किया जाता है. लेकिन इस जंग में एक हीरो ऐसा भी था जिसने गोली लगने के बाद भी हार नहीं मानी और युद्ध के मैदान में डटा रहा. ये हीरो कोई और नहीं बल्कि सूबेदार जोगिंदर सिंह थे, जिनकी आज यानी 26 सितंबर को पुण्यतिथि मनाई जा रही है. जोगिंदर सिंह ने 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के नारे लगाते हुए चीनी सेना पर हमला किया था और अकेले फौज पर भारी पड़े. 

देश के लिए शहीद होने वाले सूबेदार जोगिंदर पंजाब के मोगा कलां में पैदा हुए थे. उस वक्त मोगा फरीदकोट की एक तहसील हुआ करती थी. जोगिंदर का जन्म 26 सितंबर 1921 में हुआ  और 1936 में वो फौज में भर्ती हो गए. जोगिंदर ने सबसे पहले साल 1948 में भारत और पाकिस्तान युद्ध में भाग लिया था. साल 1962 में जब भारत की चीन के साथ जंग शुरू हुई तो जोगिंदर सिंह बुमला में तैनात थे. जिस बैटल को इन्होंने लड़ा था उसे बैटल ऑफ बुमला के नाम से जाना जाता है. 20 अक्टूबर 1962 को भारत और चीनी सेना का आमना-सामना हुआ. 

जब चीनी सेना के छुड़ा दिए छक्के

करीब 200 चीनी सैनिकों के मुकाबले भारत के पास बहुत कम सैनिक थे. इसके बावजूद भी सूबेदार जोगिंदर सिंह और उनके साथी चीनी सेना पर भारी पड़ गए, जिसके बाद कई चीनी सेैनिक छिप गए. फिर दोबारा चीन की सेना ने छिपकर हमला किया, जिसमें जोगिंदर सिंह की जांघ में पर गोली लग गई. गोली लगने के बाद भी वो चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ते रहे. उन्होंने जांघ पर पट्टी बांधी और बहुत से चीनी सैनिकों को ढेर कर दिया. फिर दोबारा से चीनी सैनिक आए और जोगिंदर सिंह को युद्धबंदी बना लिया गया. दिलचस्प बात तो ये है कि जब चीनी सेना को पता चला कि जोगिंदर सिंह के शहीद होने के बाद उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया है तो वो भी सम्मान से भर गई. चीन ने पूरे सम्मान के साथ 1963 में जोगिंदर सिंह की अस्थियों को उनकी बटालियन को सौंप दिया. 

यह भी पढ़ें:-

Manipur Horror: इंटरनेट सेवा बहाल होते ही मणिपुर हिंसा में लापता दो छात्रों के शव की तस्वीरें वायरल, जानिए क्या बोली एन बीरेन सरकार 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget