एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से निपटने के लिए सेना तैयार, एक्वा जैमर और मल्टी शॉट गन की तैनाती

LOC Monitoring : भारत ने पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है. एलओसी पर भेजे गए ड्रोन का पता लगाने और उसे जाम करने के लिए सीमा पर एक्वा जैमर तैनात कर दिए हैं.

Pakistan Drone Conspiracy: भारतीय सेना ने एलओसी पर पाकिस्तानी ड्रोन से निपटने के लिए तैयार है. पाकिस्तानी साजिश से निपटने के लिए सेना ने सीमा पर एक्वा जैमर और मल्टी शॉट गन तैनात किए हैं. एबीपी न्यूज के पास असकी एक्सक्लूसिव तस्वीरें भी हैं. इस साल पाकिस्तान ने जम्मू में करीब दो दर्जन बार ड्रोन वाली साजिश रची और ड्रोन के जरिए जम्मू में सक्रिय अपने आतंकियों और उनके मददगारों तक न केवल हथियार बल्कि घातक माने जाने वाले स्टिकी बम पहुंचाने की कोशिश की.

सीमा पर तैनात भारतीय जवानों ने इस साल अब तक पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश को तीन बार नाकाम किया और तीनों बार मार गिराए गए ड्रोंस से स्टिकी बम, आईईडी और विस्फोटक बरामद हुए. वहीं अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस ड्रोन वाली साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी कर ली है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान से सटी एलओसी पर भेजे गए ड्रोन का पता लगाने और उसे जाम करने के लिए सीमा पर एक्वा जैमर तैनात कर दिए हैं.

ड्रोन हो जाएंगे हवा में जाम

सीमा पर तैनात ये एक्वा जैमर पाकिस्तान से भेजे गए ड्रोन को न केवल 4900 मीटर की दूरी पर डिटेक्ट कर लेता है बल्कि उसे जाम करने की क्षमता भी इस जैमर में है. अगर पाकिस्तान भारतीय सीमा में ड्रोन भेजने की हिमाकत करता है तो सीमा पर तैनात यह एक्वा जैमर हवा में ही जाम कर सकता है. पाकिस्तान के ड्रोन को जाम करने के बाद इस एक्वा जैमर के पास ही लगे मल्टी शॉट गन प्लेटफॉर्म को ड्रोन का पता लग जाता है जिसके बाद इस प्लेटफार्म पर लगे 3 हथियार एक साथ नौ राउंड फायर कर उस ड्रोन को मार गिरने की क्षमता रखते हैं.


भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से निपटने के लिए सेना तैयार, एक्वा जैमर और मल्टी शॉट गन की तैनाती
भारतीय सेना ने अब सीमा पर सर्विलेंस सेंटर स्थापित किए हैं. इन निगरानी केंद्रों में न केवल अति आधुनिक पीटीजेड कैमरों से पाकिस्तान की हर साजिश पर नजर रखी जा रही है बल्कि इसके साथ ही थर्मल इमेजर्स से भी सीमा पर नजर रखी जा रही है ताकि भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा लेते हुए पाकिस्तान किसी गुस्ताखी को अंजाम न दे. जम्मू में सीमा पर तैनात बीएसएफ का दावा है कि ड्रोन एक नई चुनौती के रूप में उभर रहा है.

बीएसएफ कर रही डेप्थ पेट्रोलिंग

बीएसएफ के एडिशनल डायरेक्टर जनरल पी रामा शास्त्री ने कहा कि ड्रोन एक नई प्रकार की समस्या है जिससे निपटने के लिए बीएसएफ कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रही है. उन्होंने कहा कि इन प्रतिक्रियाओं में कुछ तकनीक पर आधारित हैं जिनमें एंट्री ड्रोन सिस्टम शामिल हैं जो सीमा पर उड़ रहे ड्रोन का पता लगाने और उसे जाम करने में सक्षम हैं. बीएसएफ के मुताबिक तकनीक के साथ-साथ सीमा के आसपास के इलाकों में इन डेप्थ पेट्रोलिंग भी कर रही है क्योंकि ड्रोन अपना पेलोड सीमा पर नहीं बल्कि सीमा से सटे हुए इलाकों में गिराता है.


भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से निपटने के लिए सेना तैयार, एक्वा जैमर और मल्टी शॉट गन की तैनाती

जम्मू कश्मीर में एलओसी पर इन आधुनिक उपकरणों और हथियारों को तैनात किए जाने के बाद अब उम्मीद यही जताई जा रही है कि अगले कुछ समय में यह हथियार हथियार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी तैनात किए जाएंगे ताकि पाकिस्तान को ड्रोन वाली साजिश का करारा जवाब दिया जा सके.

ये भी पढ़ें: Punjab News:पाक बॉर्डर के पास पंजाब में बढ़ी ड्रग्स की तस्करी, ड्रोन वाली साजिश पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget