एक्सप्लोरर

अफ्रीकी देश कॉन्गो में ज्वालामुखी फटने से मुश्किल में आए लोग, भारतीय सेना इस तरह कर रही है मदद

मिलिशिया के बीच में शांति स्थापित करने के साथ-साथ भारतीय सेना स्थानीय लोगों के लिए मानवीय सहायता भी प्रदान करती है. इसके अलावा भारतीय सेना यहां एक फील्ड हॉस्पिल भी संचालित करती है.

नई दिल्लीः सरहद पर दुश्मन से लोहा लेना हो या देश के भीतर कोरोना से लड़ना या फिर सात समंदर पार, हर जगह भारतीय सेना मानवता की मदद के लिए सबसे आगे खड़ी मिलती है. ताजा उदाहरण अफ्रीकी देश कॉन्गो (या कांगो) का है जहां ज्वालामुखी फटने से मुसीबत में आए एक शहर की निगहबानी ना केवल भारतीय सैनिक कर रहे हैं बल्कि आम लोगों को सुरक्षित वहां से निकलने में भी मदद कर रहे हैं. भारतीय सेना की ये टुकड़ी यूएन पीसकीपिंग मिशन के तहत काफी लंबे समय से कॉन्गो में तैनात है.

भारतीय सेना के मुताबिक, 22 मई यानि शनिवार की शाम को कॉन्गों के गोमा शहर के करीब माउंट नयारगोंगो में ज्वालामुखी फट गया. ज्वालामुखी फटने के चलते संयुक्त-राष्ट्र यानि यूएन ने शहर में तैनात शांति-सेना को यहां से सुरक्षित स्थान पर जाने का अलर्ट जारी कर दिया. लावा के शहर में दाखिल होने के डर से स्थानीय लोग भी शहर छोड़कर जाने लगा. ऐसे में यूएन पीसकीपिंग मिशन का हिस्सा, भारतीय सेना की टुकड़ी ने मोर्चा संभाल लिया.

भारतीय सेना ने सबसे पहले अपने 70 प्रतिशत सैनिकों को सुरक्षित एक दूसरी कंपनी-हेडक्वार्टर में भेज दिया. इसके बाद 30 प्रतिशत सैनिकों की मदद से गोमा शहर मे अपने ब्रिगेड हेडक्वार्टर को सुरक्षित करने के अलावा यूएन बिल्डिंग और शहर के एयरपोर्ट और एविएशन फ्यूल डिपो को सुरक्षित अपने घेरे में ले लिया. जानकारी के मुताबिक, सेना ने शहर के आम लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने में मदद की.

इसके अलावा भारतीय सेना ने एक सुरक्षित स्थान पर अपनी ऑबर्जेवेशन-पोस्ट भी स्थापित की, ताकि ज्वालामुखी पर नजर रखी जा सके. इस पोस्ट से भारतीय सैनिक ज्वालामुखी के लावा के बहाव पर नजर रख संयुक्त-राष्ट्र को संबंधित जानकारी मुहैया करा रहे हैं. भारतीय सेना की यूएन-विंग के मुताबिक, अभी तक की जानकारी के मुताबिक, लावा के एक छोटी से धारा गोमा शहर की तरफ आ रही है. ज्वालामुखी का अधिकतर लावा पड़ोसी देश रवांडा की तरफ जा रहा है.

आपको बता दें कि गृहयुद्ध से पीड़ित अफ्रीकी देश, कॉन्गो में वर्ष 1999 से भारतीय सेना की एक टुकड़ी तैनात रहती है. ये टुकड़ी, संयुक्त राष्ट्र के  एमएनयूएससीओ मिशन का हिस्सा है, जिसकी अंग्रेजी में फुल-फॉर्म है यूनाईट नेशन्स ऑर्गेनाईजेशन स्टेबिलाइजेशन मिशन इन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो (एमएनयूएससीओ एक फ्रांसीसी शब्द है).

भारतीय सेना की एमएनयूएससीओ मिशन में पूरी एक ब्रिगेड यानि करीब तीन हजार सैनिक तैनात हैं, जिनकी अगुवाई एक ब्रिगेड रैंक का अधिकारी करता है. कई बार स्थानीय मिलिशिया ने भारतीय सेना के कैंप पर हमला भी करने की कोशिश की है जिसे भारतीय सैनिकों ने हर बार असफल बनाया है. इसके अलावा इस यूएन मिशन में दूसरे देशों के सैनिक भी कॉन्गो में तैनात रहते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा संख्या भारतीय सैनिकों की है.

चक्रवात यास से निपटने के लिए सेना तैयार, मेडिकल टीम के साथ-साथ दवाईयां और राहत-बचाव का सामान लेकर मौके पर मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget