एक्सप्लोरर

चीन सीमा से सटी एलएसी पर 17 हजार फीट पर स्पेशल फोर्सेज का अंडरवाटर युद्धाभ्यास

चीन सीमा से सटे सिक्किम में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय थलसेना के पैरा-एसएफ कमांडो और नौसेना के मार्कोस (मरीन कमांडो) ने एक बेहद ही जटिल अंडरवाटर एक्सरसाइज को आयोजित किया है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा से भले ही दोनों देशों के संबंधों में जमी बर्फ पिघल गई हो, लेकिन एलएसी पर भारतीय सेना की तैयारियों में कमी नहीं आई है. इसी कड़ी में चीन सीमा से सटे सिक्किम में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर थलसेना के पैरा-एसएफ कमांडो और नौसेना के मार्कोस (मरीन कमांडो) ने एक बेहद ही जटिल अंडरवाटर एक्सरसाइज को आयोजित किया है. 

युद्धाभ्यास के तहत, पैरा-एसएफ और मार्कोस ने सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर एक झील में संयुक्त स्कूबा और युद्ध गोताखोरी अभ्यास किया. यह अभ्यास 30 अगस्त से 5 सितंबर तक चला, जिसमें भाग लेने वाले जवानों ने खुला सर्किट वायु गोताखोरी, बंद सर्किट शुद्ध ऑक्सीजन गोताखोरी, अत्यधिक ठंडे पानी की स्थिति में 17 मीटर तक गोता लगाया. इस युद्धाभ्यास को रात में किया गया. 

अभ्यास के मुख्य बिंदु

1. ऊंचाई और गहराई: अभ्यास सिक्किम में 17,000 फीट की ऊंचाई पर आयोजित किया गया था, जिसमें गोताखोरों ने 17 मीटर तक गहराई में गोता लगाया.

2. गोताखोरी के प्रकार: इस अभ्यास में खुला सर्किट वायु गोताखोरी और बंद सर्किट शुद्ध ऑक्सीजन गोताखोरी शामिल थी, जो विशेष बलों के लिए आवश्यक कौशल हैं.

3. रात गोताखोरी: जवानों ने युद्ध के दौरान की स्थिति में रात के समय गोताखोरी का भी अभ्यास किया, जो विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संचालन करने की उनकी क्षमता को बढ़ाता है.

4. संयुक्त अभ्यास: यह अभ्यास भारतीय सेना और नौसेना के बीच समन्वय और एकीकरण को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया था, जो विशेष बलों के बीच तालमेल बढ़ाने में मदद करता है.

ब्लूप्रिंट में दी गई अहम जानकारी

गौरतलब है कि पिछले महीने महू (इंदौर) स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित रण-संवाद सम्मेलन में सेना के तीनों अंगों यानी थलसेना, वायुसेना और नौसेना की स्पेशल फोर्सेज को लेकर एक साझा डॉक्ट्रिन जारी की गई थी. इस साझा ब्लूप्रिंट में बताया गया है कि अगर पैरा-एसएफ (थलसेना), गरुण (वायुसेना) और मार्कोस (नौसेना) के कमांडो को साझा ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी जाए तो उसे कैसे अंजाम देना है. 

दुश्मन की सीमा में घुसकर कैसे करें सर्जिकल स्ट्राइक?

अब चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के नेतृत्व में तीनों सेनाओं की स्पेशल फोर्सेज की एक साझा और एकीकृत ऑप-डिवीजन का गठन भी कर दिया गया है. ये एक एलीट फोर्स की तरह काम करती है और इसका चार्टर भी तय कर दिया गया है कि किस तरह दुश्मन की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है. 

ऑप डिवीजन का उद्देश्य, दुश्मन के रडार और कम्युनिकेशन स्टेशन सहित सप्लाई रूट्स को तबाह करना है. इसके अलावा, दुश्मन देश के कमांडरों को बंदी बनाने से लेकर दुश्मन की एयर-फील्ड और एयर-स्ट्रीप को भी बर्बाद करना शामिल है. 

ये भी पढ़ें:- बीजेपी सांसदों की दो दिन की पाठशाला के समापन पत्र पीएम ने दिया 'मोदी मंत्र'

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget