एक्सप्लोरर

अगले साल अप्रैल तक भारत पहुंच जाएंगे 16 और रफाल लड़ाकू विमान, ऐसे मिलेगी वायुसेना को मज़बूती

इसी साल 29 जुलाई को पांच रफाल विमान भारत पहुंचे थे और वायुसेना की स्क्वॉड्रन 17 का हिस्सा बने थे. अब अगले साल तक 16 और रफाल भारतीय वायुसेना के पास पहुंच जाएंगे.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत में साल 2021 में और इज़ाफा होने वाला है. अगले साल अप्रैल तक 16 और रफाल विमान वायुसेना में शामिल हो जाएंगे, जिसके बाद गोल्डन एरोज़ स्क्वॉड्रन के पास 18 रफाल विमान हो जाएंगे. इसके अलावा फ्रांस की सबसे बड़ी जेट इंजन बनाने वाली कंपनी साफरान (Safran) भारत में ही फाइटर इंजन और उससे जुड़ी चीजें बनाने के लिए तैयार हो गई है.

आपको बता दें कि इसी साल 29 जुलाई को पांच रफाल विमान भारत पहुंचे थे और वायुसेना की स्क्वॉड्रन 17 का हिस्सा बने थे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि अब तीन रफाल विमानों की अगली खेप पांच नवंबर को बोरडेक्स-मेरीगनेक फैसिलिटी से सीधे (बीच में कोई स्टॉप नहीं होगा, क्योंकि हवा में ही रफाल में तेल भरी जाएगी) अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगे. बता दें कि फ्रांस में भारतीय वायुसेना के पायलटों द्वारा ट्रेनिंग के लिए सात रफाल विमानों का पहले से ही इस्तेमाल हो रहा है.

इसके अलावा तीन और रफाल विमान जनवरी, तीन मार्च में और सात विमान अप्रैल में भारत पहुंचने वाले हैं. इन विमानों के भारत पहुंचने के साथ ही भारतीय वायुसेना के पास कुल 21 सिंगल सीट फाइटर विमान और सात ट्वीन सीट ट्रेनर फाइटर विमान हो जाएंगे. इसके साथ ही अगले साल तक गोल्डन एरोज़ स्क्वॉड्रन के पास 18 विमान हो जाएंगे और बाकी तीन विमानों को हाशिमारा एयरबेस पर उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार भेज दिया जाएगा.

ये सभी लड़ाकू विमान हवा से ज़मीन और हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइलों से लैस होंगे. भारत ने साफरान से हवा से ज़मीन पर मार करने वाले मॉड्यूलर हथियार हैमर के लिए भी गुज़ारिश की है, जिसमें 250 किलो वारहेड होता है. अधिकारियों ने बताया है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के चार साल बाद फ्रांस ने भारत को और रफाल विमानों की पेशकश की है. वहीं साफरान ने भारत में स्नेकमा 88 इंजन बनाने का प्रस्ताव दिया है. इन इंजन्स का इस्तेमाल रफाल लड़ाकू विमानों के अलावा डीआरडीओ द्वारा बनाए गए पावर लाइट कोमबट एयरक्राफ्ट मार्क II और ट्विन-इंजन एडवांस मल्टी रोल कोमबट एयरक्राफ्ट में भी हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget