एक्सप्लोरर

भारत के पास जल्द होगा खुद का फिफ्थ जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट, अमेरिका, चीन और रूस की करेगा बराबरी

भारत खुद का फिफ्थ जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट तैयार कर एक बड़ी उड़ान भरने जा रहा है. एयरोइंडिया शो में भारत अपने स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर जेट को दुनिया के सामने लाया है.

स्वदेशी लड़ाकू विमानों की कड़ी में भारत खुद का फिफ्थ जेनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट तैयार कर एक बड़ी उड़ान भरने जा रहा है. बेंगलुरू में चल रहे एयरोइंडिया शो में भारत अपने स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर जेट को दुनिया के सामने लाया है.

भारत ने इसे एडवांस मीडियम कॉम्बेट एयरक्रा्फ्ट (एमका) नाम दिया है. इसके बनने से भारत अमेरिका, रूस और चीन सहित उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा जिनके पास पांचवें जेनरेशन के लड़ाकू विमान बनाने की क्षमता है. एयरोइंडिया के 13वें संस्करण में भारत ने एमका फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट का डिजाइन और मॉडल पेश किया है.

भारत का पहला दो इंजन वाला फाइटर जेट होगा

लड़ाकू विमानों के डिजाइन तैयार करने वाली स्वेदशी एजेंसी, एयरोनोटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (आडा) और डीआरडीओ यानि डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने इस मॉडल को पेश किया है. ये भारत का पहला टूइन यानि दो इंजन वाला फाइटर जेट होगा जिसे दुश्मन की रडार को पकड़ना बेहद मुश्किल होगा (स्टेल्थ फीचर्स के चलते).

एमका के प्रोजेक्ट-मैनेजर रवि यादव ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में बताया कि स्टेल्थ फाइटर जेट की बॉडी ऐसी खास मैटेरियल से बनी होती है जिसके चलते दुश्मन के रडार की तरंगों को ये खुद ऑबर्जोव कर लेता है और वापस रडार को नहीं जाने देता.  इसके चलते स्टेल्थ फाइटर जेट्स को रडार डिटेक्ट नहीं कर पाती हैं.

जे-20 स्टेल्थ फाइटर जेट के होने का चीन कर रहा दावा

भारत का ये एमका फाइटर जेट एक मल्टी-रोल लड़ाकू विमान होगा, जिसमें वियोंड विजुयल रेंज यानि बीवीआर मिसाइल, प्रेसिसयन स्ट्राक क्षमता सहति क्लोज-कॉम्बेट डॉदफाइट करने की भी क्षमता है. स्टेल्थ एयर-फ्रेम के अलावा इसमें आइसा रडार, नेटसेंटरिक वॉरफेयर, एडवांस इंटीग्रेटेड सेंसर सूट और सेंसर डाटा फ्यूजन भी होगा.

माना जा रहा है कि भारत का ये फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट वर्ष 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा और वर्ष 2030 तक वायुसेना की फाइटिंग-स्कॉवड्रन का हिस्सा बन जाएगा. अमेरिका के पास एफ-22 रेपटेर और एफ-35 लाइटनिंग स्टेल्थ फाइटर जेट्स है तो रूस के पास सुखाई-57 है. चीन भी दावा करता है कि उसके पास जे-20 स्टेल्थ फाइटर जेट है. लेकिन देश-विदेश के रक्षा मामलों के जानकार जे-20 (चेंगदू-20) में स्टेल्थ फीचर्स पर सवाल खड़े कर चुके हैं.

फाइटर पायलट्स की ट्रेनिंग के लिए सिम्युलेटर तैयार किया

एयर-स्पेस में लड़ाई के वक्त स्टेल्थ फाइटर जेट ही बाकी सभी लड़ाकू विमानों का नेतृत्व करता है और दुश्मन की सीमा में सबसे पहले दाखिल होता है.  एयरो-इंडिया में आडा ने एमका फाइटर जेट का सिम्युलेटर भी प्रदर्शित किया है. किसी भी फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर फिर एयरक्राफ्ट को फ्लाई करने से पहले पायलट इन्हीं सिम्युलेटर्स पर ट्रेनिंग लेते हैं. इसीलिए आडा ने फाइटर पायलट्स की ट्रेनिंग के लिए सिम्युलेटर तैयार किया है.

ये एक कॉकपिट की तरह होता है और ठीक सामने एक बहुत बड़ी स्क्रीन होती है. कॉकपिट में वे सभी फीचर्स होते हैं जो एक लड़ाकु विमान में होते हैं. इसमें बैठकर ठीक वैसा ही अनुभव होता है जैसाकि एक एयरक्राफ्ट में. एबीपी न्यूज की टीम ने भी सिम्युलेटर में बैठकर एक ट्रेनी पायलट की तरह उसमें टेक-ऑफ का अनुभव लिया.

यह भी पढ़ें.

Aero India 2021: आ रहा है आत्मनिर्भर भारत का डिफेंडर और डिस्ट्रॉयर, दुश्मन को आसमान से करेगा ध्वस्त

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला
बंगाल में 11 साल की मासूम का बोरी में मिला शव, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या का आरोप
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों के मेंटेनेंस का बढ़ा खर्च
कस्टमर्स पर दोहरी मार! एक तरफ OTT ऐप्स का 'सब्सक्रिप्शन ट्रैप', दूसरी तरफ E20 से गाड़ियों का बढ़ा खर्च
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
National Overseas Scholarship 2026 : 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' विदेशों में मास्टर्स और पीएचडी करने का सपना होगा पूरा, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
Embed widget