एक्सप्लोरर

इस्लामिक देशों के संगठन में भारत को तवज्जो मिलने पर बौखलाया पाकिस्तान, अब प्रस्ताव से निशाना साधने की जुगत में

पाकिस्तान की कोशिशों से वाकिफ भारतीय खेमा जवाबी पेशबंदी कर रहा है. प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंधों के सचिव टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि बैठक के बाद क्या प्रस्ताव आता है वो इस बारे में कोई कयास नहीं लगाना चाहते.

अबु धाबी: इस्लामिक देशों के सहयोग संगठन ओआईसी में भारत को मिली अहमियत से पकिस्तान खासा बौखला गया है. भारत विरोध में ओआईसी विदेश मंत्रियों की 46वीं बैठक के बहिष्कार का दांव उल्टा पड़ने के बाद अब पाकिस्तान कश्मीर से लेकर भारतीय अल्पसंख्यकों के हालात जैसे मुद्दों को प्रस्ताव के जरिए उठाने की जुगत में लगा है.

कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान सदस्य देशों पर इस बात के लिए दबाव बना रहा है कि विदेश मंत्रियों की 46वीं बैठक के बाद पारित होने वाले राजनीतिक प्रस्ताव में कश्मीर के हालात, कथित मानवाधिकार उल्लंघन से लेकर भारत में अल्पसंख्यकों के हालात के मुद्दे प्रमुखता से रखा जाए. इसके लिए पुराने प्रस्तावों को हवाला देते हुए पाकिस्तान परम्परा की दुहाई दे रहा है.

अपने विदेश मंत्री की गैर मौजूदगी में पाकिस्तानी राजनयिकों की टीम एमिरत पैलेस में अलग अलग विदेश मंत्रियों से सम्पर्क साधती नजर आई. इस कवायद की अगुवाई सऊदी अरब में पाक राजदूत राजा अली एजाज़ और संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के राजदूत मुअज़्ज़िम अहमद खान करते नज़र आए.

हालांकि पाकिस्तान की इन कोशिशों से वाकिफ भारतीय खेमा भी जवाबी पेशबंदी कर रहा है. प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंधों के सचिव टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि बैठक के बाद क्या प्रस्ताव आता है वो इस बारे में कोई कयास नहीं लगाना चाहते. लेकिन इतना ज़रूर है कि यह एक ऐतिहासिक दिन है जब भारत और ओआईसी के बीच सम्बंध के नए अध्याय की शुरुवात करता है. हमारी स्थिति स्पष्ट है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हम किसी को इसमें दखलंदाज़ी का मौका नहीं देंगे.

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, पाक ने 7 दिनों में 60 बार तोड़ा सीजफायर

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब समेत कई मुल्कों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय मुलाकात में भी भारत और ओआईसी देशों के सदियों पुराने रिश्तों पर जोर दिया. सूत्रों के मुताबिक, इस बात की कोशिशें जारी हैं कि ऐसा कुछ न हो जिससे भारत और ओआईसी देशों के बीच बनी नई नज़दीकी में खटास आए. जहां भारतीय खेमा इस प्रयास में है कि राजनीतिक प्रस्ताव में कश्मीर मुद्दे का ज़िक्र आए भी तो भाषा संतुलित हो. सूत्रों के मुताबिक, कई अन्य सदस्य देश भी इस बात के पक्षधर बताए जाते हैं कि यदि भारत को इस बार विशेष मेहमान के तौर पर बुलाया गया है तो ऐसा न किया जाए जिससे इस भावना का अपमान हो.

दरअसल, अब तक पाकिस्तान ओआईसी के मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कश्मीर पर लामबंदी करने और अपनी डफली अपना राग बजाने के लिए करता रहा है. बीते साल ओआईसी देशों के विदेश मंत्रियों की 45वीं बैठक का बाद पारित राजनीतिक प्रस्ताव में 16 बिंदु जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित थे. इसमें आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर को एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल किलिंग और हत्या करार दिया था. वहीं जम्मू-कश्मीर में हुए चुनावों के लिए फरेब जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था.

इतना ही नहीं पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ 26 फरवरी को हुई वायुसेना की कार्रवाई को भी पाकिस्तान की संप्रभुता के खिलाफ बताते हुए निंदा का बयान जारी किया था. ओआईसी ऐसा करने वाला एकमात्र बहुराष्ट्रीय संगठन है. इन तथ्यों से वाकिफ भारतीय खेमा फिलहाल काफी फूंक-फूंक लर आगे बढ़ रहा है.

अमिताभ बच्चन विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी पर बोले- "मैं खुश हूं", शेयर किया ये गाना

वैसे यह भारत की बड़ी कूटनीतिक कामयाबी ही है कि ओआईसी बैठक में इस संगठन के संस्थापक मुल्क पाकिस्तान के बहिष्कार करने के बावजूद भारत के गर्मजोश स्वागत में कोई कमी नहीं थी. लिहाज़ा प्रस्ताव में भी पाकिस्तान की कोशिशों को मुंह की खानी पड़ती ही तो पाकिस्तान के समर्थन का बड़े किले में सेंध लग जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget