एक्सप्लोरर

भारत ने ईयू से की आग्रह कोविशील्ड और कोवैक्सीन को भी दें डिजिटल सर्टिफिकेट व्यवस्था में मान्यता

भारत ने ईयू से आग्रह किया है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को भी डिजिटल सर्टिफिकेट व्यवस्था में मान्यता दी जाए.

भारत ने यूरोपीय संघ से ईयू कोविड डिजिटल सर्टिफिकेट व्यवस्था में कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकों को मान्यता देने का आग्रह किया है. साथ ही भारत ने प्रस्ताव दिया है कि भारतीय नागरिकों को दिए जा रहे दोनों टीकों मान्यता दी जाने पर भारत भी यूरोपीय वैक्सीन को बराबरी से मान्यता देगा.

इटली में G-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के हाशिए पर यूरोपीय संघ नेताओं के साथ हुई मुलाकात में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने इस मुद्दे को उठाया. भारत लगातार इस बात का आग्रह कर रहा है की वैक्सीन पर आधारित आवाजाही की कोई भी व्यवस्था निष्पक्षता और बराबरी के सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए.

ध्यान रहे कि यूरोपीय संघ क्षेत्र में 1 जुलाई से वैक्सीन आधारित डिजिटल सर्टिफिकेट व्यवस्था लागू हो रही है. इसके तहत वह सभी व्यक्ति जिन्होंने वैक्सीन हासिल किया है यूरोपीय संघ देशों में यात्राएं कर सकेंगे. यह व्यवस्था फिलहाल यूरोपीय संघ सदस्य देशों के नागरिकों के लिए है. लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि आगे यूरोपीय संघ क्षेत्र में इसी के आधार पर यातायात और आवाजाही के नियम बनाए जाएं.

भारत ने इस बात को लेकर भी अपनी शिकायत और सवाल दर्ज कराए हैं कि एस्ट्राजेन्का  के जिस टीके को यूरोपीय संघ क्षेत्र में मान्य किया गया है उसी फार्मूले पर भारत में दिए जा रहे कोविशील्ड को मंजूरी नहीं दी गई. यूरोपीय संघ का कहना है कि यूरोपीय मेडिकल एजेंसी के पास कोविशील्ड की तरफ से मंजूरी के लिए कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ.

बहरहाल, भारत ने यूरोपीय संघ के साथ-साथ उसके सदस्य देशों से भी अलग से यह प्रस्ताव दिया है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को अपने यहाँ मान्यता दें. इसके बदले में भारत भी संबंधित देश में दिए जा रहे टीकाकरण के डिजिटल सर्टिफिकेट को मान्यता देगा. साथ ही एक पारस्परिक मान्यता के आधार पर आवाजाही में सहूलियत और वारंटी नियमों में रियायत भी दी जाएगी.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि भारत में वैक्सीन हासिल करने वाले लोगों की जानकारियों को कोविन पोर्टल पर प्रमाणित किया जा सकता है. गौरतलब है कि भारत लगातार यह बात उठाता रहा है कि कोविड वैक्सीन को आधार बनाते हुए लागू की जाने वाली किसी भी व्यवस्था का निष्पक्ष और समानता आधारित होना ज़रूरी है.

मोदी सरकार ने लागू किया अध्यादेश, आयुध कारखानों में किया हड़ताल तो जाना होगा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget