एक्सप्लोरर

Omicron Cases in India: महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 6 नए केस मिले, देश में कुल मामले 150 पार

Six New Omicron Cases in Maharashtra: रविवार को महाराष्ट्र में 6 और ओमिक्रोन के मामले सामने आए वहीं शनिवार को राज्य में आठ मामले सामने आये थे.

Omicron Cases Update in India: ब्रिटेन से हाल में गुजरात लौटे 45 वर्षीय एक NRI और एक किशोर समेत आज राज्य में कुल 8 कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले सामने आए हैं. नए मामलों के साथ गुजरात के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15 पर पहुंच गई है. वहीं महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के आज 6 और मामले सामने आए हैं. नए ओमिक्रोन मामलों के बाद देश में कुल मामले बढ़कर रविवार को 157 हो गए हैं. केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - महाराष्ट्र (54), दिल्ली (22), राजस्थान (17), कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), गुजरात (15), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमिक्रोन के मामलों का पता चला है.

रविवार को महाराष्ट्र में 6 और ओमिक्रोन के मामले सामने आए वहीं शनिवार को महाराष्ट्र में आठ मामले सामने आये थे. तेलंगाना में ओमिक्रोन मामलों की संख्या आठ से बढ़कर 20 हो गई, जबकि कर्नाटक और केरल में क्रमशः छह और चार मामले सामने आये.

 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि गुजरात में एक NRI की 15 दिसंबर को ब्रिटेन से आने के बाद अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया. आणंद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम टी छारी ने कहा, ‘‘व्यक्ति के नमूने की बाद में की गई जांच में इसके ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने का पता चला.’’ उक्त व्यक्ति को अहमदाबाद से राज्य के आणंद जाने का कार्यक्रम था.

ये भी पढ़ें- Suspension of 12 MPs: Rajya Sabha सांसदों के निलंबन के मामले में विपक्ष के साथ कल बैठक करेगा केंद्र, इन पार्टियों को बुलाया गया

डॉ छारी ने कहा, ‘‘हालांकि, उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चलने के बाद, उसे हवाई अड्डे से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ले जाया गया. मरीज का वर्तमान में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.’’ अधिकारी ने कहा कि इस व्यक्ति के सह-यात्री और उसके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्ति की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. गांधीनगर के नगर आयुक्त धवल पटेल ने कहा कि ब्रिटेन से लौटने के बाद गांधीनगर का एक 15 वर्षीय किशोर ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में रविवार को 6 नए मामले सामने आये, वहीं शनिवार को आठ नए मामले मिले थे,  जिससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है. इसने कहा कि इनमें से 28 मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं या उनकी बाद की कोविड​​​​-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक में शनिवार को सामने आये छह मामलों में से एक ब्रिटेन से यात्री है, जबकि पांच अन्य दक्षिण कन्नड़ जिले के दो शैक्षणिक संस्थानों में कोविड​​​​-19 से संक्रमित मिले व्यक्तियों में शामिल हैं.

Watch: अखिलेश यादव का आरोप, बोले- मुख्यमंत्री के इशारे पर हमारे फोन टैप किए जा रहे, वो शाम को खुद सुनते हैं

केरल में, तिरुवनंतपुरम से कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के दो मामले सामने आये हैं, जो 17 और 44 वर्ष की आयु के व्यक्ति हैं. एक मामला मालप्पुरम में 37 वर्ष की आयु के व्यक्ति का है, जबकि दूसरा त्रिशूर जिले के 49 वर्षीय व्यक्ति का है. कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का सबसे पहले पता 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में चला था, भारत में इसके पहले दो मामले कर्नाटक में 2 दिसंबर को सामने आये थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget