एक्सप्लोरर

LAC पर चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत ने वियतनाम के साथ किया समुद्री-डाटा साझा करने का करार

शुक्रवार को भारत और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इस पर हस्ताक्षर हुए. गौरतलब है कि वियतनाम का साउथ चायना सी में चीन के साथ समुद्री-विवाद चल रहा है.

नई दिल्ली: एलएसी पर चल रही तनातनी के बीच भारत ने वियतनाम से समुद्री-डाटा साझा करने का एक बड़ा समझौता किया है. इस हाईड्रोग्राफिक-एग्रीमेंट के तहत दोनों देश एक दूसरे के साथ समुद्री डाटा साझा करेंगे जो नेविगेशनल चार्ट्स बनाने में मदद कर सकेगा. शुक्रवार को भारत और वियतनाम के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इस पर हस्ताक्षर हुए. गौरतलब है कि वियतनाम का साउथ चायना सी में चीन के साथ समुद्री-विवाद चल रहा है.

रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल नगो शुआन लिच के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दोनों देशों ने रक्षा-सहयोग को लेकर अपना प्रतिबद्धता जाहिर की जो कि दोनों देशों के बीच सामरिक-साझेदारी का एक बड़ा स्तंभ है.

LAC पर चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत ने वियतनाम के साथ किया समुद्री-डाटा साझा करने का करार

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रक्षा सहयोग की दिशा में ही दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मौजूदगी में एक हाईड्रोग्राफी-एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत दोनों देश एक दूसरे के साथ हाईड्रोग्राफिक डाटा शेयर करेंगे और नेविगेशनल-चार्ट बनाने में मदद करेंगे. इस तरह का समुद्री-डाटा समंदर में सबमरीन-ऑपरेशन में काफी मदद करता है. आपको बता दें कि वियतनाम का साउथ चायना सी में चीन के साथ समुद्री-विवाद चल रहा है. साथ ही सीमा-विवाद को लेकर चीन और वियतनाम का सत्तर के दशक में युद्ध भी हो चुका है.

LAC पर चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत ने वियतनाम के साथ किया समुद्री-डाटा साझा करने का करार

जानकारी के मुताबिक, शुकवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा-क्षेत्र में स्वावलंबी बनने का आहवान किया और कहा कि इससे भारत के मित्र-देशों को भी रक्षा-क्षेत्र में मजबूत होने का मौका मिलेगा. आपको बता दें कि वियतनाम ने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर ध्रुव हेलीकॉप्टर और एलसीए तेजस विमान खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. सम्मेलन के दौरान वियतनाम के रक्षा मंत्री ने भारतीय सेना द्वारा वियतनामी डिफेंस फोर्सेज़ का मानव संसाधन विकास में मदद के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वियतनाम भारत के डिफेंस इंस्टीट्यूट्स के साथ ट्रेनिंग करना चाहता है.

वियतनामी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह को 10 दिसम्बर को होने वाली एडीएमएम-प्लस (आसियान-प्लस डिफेंस मिनिस्टर्स) वर्चयुल मीटिंग के लिए आमंत्रित किया. इस साल एडीएमएम-प्लस की मेजबानी वियतनाम कर रहा है.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget