एक्सप्लोरर

IMEEC Project: 3.5 लाख करोड़ रुपये से शुरू हुआ भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट IMEEC, रेलवे ने पश्चिमी तट पर 8 बंदरगाहों को जोड़ने का बनाया प्लान

पीएम नरेंद्र मोदी ने सितंबर में नई दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईईसी) की घोषणा की थी. इस प्रोजेक्ट को चीन के बीआरआई प्रोजेक्ट का जवाब माना जा रहा है.

What is IMEEC Project: भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईईसी) का काम शुरू हो गया है. 8 बंदरगाहों को रेलवे लाइन से जोड़ने वाले इस प्रोजेक्ट पर 3.5 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी. इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने की वजह से इस प्रोजेक्ट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे.

पर भारत सरकार का कहना है कि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि "आईएमईईसी भारत की पहल है और यह प्रोजेक्ट दीर्घकालिक के लिए है और इसका महत्व भी दीर्घकालिक है. अल्पकालिक गड़बड़ियां चिंता का विषय हो सकती हैं, लेकिन हम कोई रास्ता निकाल लेंगे.”

रेल मंत्री ने दी ये बड़ी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत में कहा, "हम आठ बंदरगाहों तक कनेक्टिविटी में सुधार के लिए अपना निवेश बढ़ाएंगे ताकि हम देश के किसी भी हिस्से से 36 घंटे के अंदर इन बंदरगाहों तक पहुंच सकें और आईएमईईसी का उपयोग करके अपना माल पश्चिम एशिया और यूरोप में तेजी से भेज सकें." उन्होंने आगे बताया कि 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश में कई परियोजनाएं शामिल हैं जो पाइपलाइन में हैं या जिन्हें हाल ही में मंजूरी दी गई है, जैसे 4,500 रुपये का सोन नगर-अंडाल लिंक अपग्रेड.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में की चर्चा

पिछले हफ्ते ओवल ऑफिस से अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने IMEEC को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बताया था. उन्होंने कहा था कि, "यह प्रोजेक्ट संयुक्त राज्य अमेरिका मध्य पूर्व के लिए बेहतर भविष्य बनाने का काम करेगा. बता दें कि सितंबर में नई दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी. इसे चीन के बीआरआई प्रोजेक्ट के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.

इस तरह काम करेगा यह प्रोजेक्ट

बता दें कि इस योजना के तह भारतीय बंदरगाहों से जहाज के जरिये संयुक्त अरब अमीरात में फुजैरा तक माल पहुंचाया जा सकेगा. इसके बाद वहां से कंटेनरों को ट्रेन के जरिये इजराइल में हाइफा तक ले जाया जाएगा. हाइफा से, कंटेनर इटली, फ्रांस, यूके और अमेरिका के साथ यूरोप जा सकेंगे. ग्रीस और उत्तरी अफ्रीखा के बंदरगाहों पर भी इस प्रोजेक्ट के तहत कुछ आवाजाही देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें

वसुंधरा गुट के 15 समर्थकों को मिला टिकट.. एक भी सांसद नहीं, समझिए राजस्थान बीजेपी के दूसरे लिस्ट में सबसे ज्यादा किसकी चली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget