एक्सप्लोरर

अमेरिका की अपील, तनाव कम करने के लिए बातचीत करें भारत-पाकिस्तान

‘‘कश्मीर के मामले में, हमारी नीति में बदलाव नहीं आया है. हम दोनों पक्षों को प्रोत्साहित करते रहेंगे कि वे बैठकर वार्ता करें.’’

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि दोनों देश अपने बीच तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करते रहें. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा है कि हम भारत और पाकिस्तान से सीधी वार्ता करने की अपील करेंगे या उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सके.

हीथर नोर्ट ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम जो पहला काम करेंगे, वह यह होगा कि हम भारत और पाकिस्तान से सीधी वार्ता करने की अपील करेंगे या उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सके.’’

अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के साथ कुछ मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए कुछ कदम उठाने की अपील की थी. हीथर से टिलरसन के इस बयान से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने यह जवाब दिया.

हीथर से पूछा गया, ‘‘वह ऐसे कौन से कदमों का जिक्र कर रहे थे जो भारत उठा सकता है ?’’ उनसे जब पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान के साथ कश्मीर के समाधान को जोड़ रहे थे, उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय रणनीति के अनुसार, अफगानिस्तान के मामले से निपटने में भारत और पाकिस्तान शामिल हैं. उस क्षेत्र में उन सभी देशों को शामिल करना मददगार हो सकता है, जो अफगानिस्तान को ऐसा एक स्थिर स्थान बनाने में मदद कर सकते है जहां कोई भी आतंकवादी समूह नहीं हो जो उस देश में जड़ें जमा सके या अन्य देशों पर हमले कर सके.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कश्मीर के मामले में, हमारी नीति में बदलाव नहीं आया है. हम दोनों पक्षों को प्रोत्साहित करते रहेंगे कि वे बैठकर वार्ता करें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
PM मोदी वीडियो बैन मामला: बवाल के बाद फेसबुक ने मानी गलती, सरकार ने किया तलब
PM मोदी वीडियो बैन मामला: फेसबुक ने मानी गलती, सरकार ने किया तलब
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget