एक्सप्लोरर

China-Pakistan के साझा बयान को भारत ने किया खारिज, कहा- कब्जे वाले इलाके में अपनी गतिविधियां रोके

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) और कश्मीर पर दिए बयानों को लेकर भारत ने ऐतराज जताया है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान-चीन अवैध कब्जे वाले इलाके में अपनी गतिविधियां रोके.

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के बीजिंग दौरे में आए चीन-पाक के साझा बयान को भारत ने खारिज कर दिया है. चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) और कश्मीर पर दिए बयानों को लेकर भारत ने ऐतराज जताया है. भारत ने कहा कि पाकिस्तान और चीन ऐसी हरकतों से बाज़ आए और अवैध कब्जे वाले इलाके में अपनी गतिविधियां रोके.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग रहा है, है और रहेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सीपेक पर कहा,‘‘ तथाकथित सीपेक में परियोजनाओं पर हमने अपनी चिंताएं हमेशा चीन और पाकिस्तान के समक्ष उठाई हैं,जो भारतीय क्षेत्र में हैं और जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है.’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले स्थानों पर यथा स्थिति बदलने के अन्य देशों तथा पाकिस्तान की किसी भी कोशिश का कड़ाई से विरोध करते हैं. हम संबंधित पक्षों से ऐसी गतिविधियां रोकने की मांग करते हैं.’’

बता दें कि हाल ही में इमरान खान (Imran Khan)चीन के दौरे पर गए थे. इसके बाद दोनों देशों ने छह फरवरी को साझा बयान जारी कर कहा था,  ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने चीनी पक्ष को जम्मू कश्मीर में स्थिति पर ताजा घटनाक्रमों से अवगत कराया. चीनी पक्ष ने फिर से कहा कि कश्मीर मुद्दा एक ऐसा विवाद है जो अतीत से मिला है और उसका उपयुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए. चीन स्थिति को और जटिल करने वाली किसी भी एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध करता है. ’’

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इमरान खान के साथ अपनी बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन सीपीईसी के पूर्ण विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए पाकिस्तान से हाथ मिलाने को तैयार है.

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने हिजाब मामले को बड़ी बेंच को भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’
CJP प्रोटेस्ट: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी बोले- ‘मुझे उम्मीद है कि...’

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget